{"_id":"68c461c0f626120fc207e721","slug":"two-suspects-were-mistaken-for-thieves-and-beaten-one-turned-out-to-be-a-mental-patient-gonda-news-c-100-1-slko1026-143779-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दो संदिग्धों की चोर समझकर पीटा, एक मानसिक रोगी निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दो संदिग्धों की चोर समझकर पीटा, एक मानसिक रोगी निकला
Fri, 12 Sep 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 12 Sep 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
मसकनवा। माड़ा गांव के पास छपिया-बभनान मार्ग पर एक युवक को संदिग्ध हालत में देख ग्रामीणों ने रोकने की कोशिश की। युवक रेलवे लाइन की ओर भागने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ लिया गया। उत्तेजित ग्रामीणों ने युवक की पिटाई शुरू कर दी। इंस्पेक्टर राम समुझ प्रभाकर मौके पर पहुंचे और घायल युवक को सीएचसी छपिया भेजा। घायल की पहचान गुलाबचंद (17) निवासी तहसील फरेंदा जिला महराजगंज के रूप में हुई। छपिया थाने पहुंचे उसके भाई करन ने बताया कि गुलाबचंद मानसिक रूप से बीमार है और एक सप्ताह पहले लापता हो गया था। वहीं, मसकनवा बाजार में रात आठ बजे सड़क पर घूम रहे एक युवक को कुछ लोगों ने पकड़कर पीट दिया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक भाग चुका था। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों मामलों में हमलावरों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
गन्ने के खेत में छिपे थे दो संदिग्ध, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा
टिकरी। होलापुर तालिब में शुक्रवार को गन्ने के खेत में छिपे दो संदिग्ध युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। दरअसल गांव का एक युवक खेत में खाद डालने गया था। तभी गन्ने की पत्तियों के बीच में आहट हुई। ग्रामीणों ने खेत की घेराबंदी कर छानबीन शुरू की तो वहां दो युवक छिपे मिले, जिन्हें पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया। उपनिरीक्षक विभव सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों युवकों ने खुद को राह भटका हुआ बताया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। (संवाद)