{"_id":"671d3cfc3549193a9e032fe4","slug":"two-suspects-seen-in-cctv-police-engaged-in-identification-gonda-news-c-100-1-gon1003-126241-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, पहचान में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध, पहचान में जुटी पुलिस
Sun, 27 Oct 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। नगर कोतवाली इलाके के भट्ठा परेड सरकार निवासी विजय पांडेय (22) की हत्या और दीपक पांडेय (36) का संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद पीड़ित परिवार दहशत में हैं। शनिवार को परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। ऐसे में पीड़ित के घर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, मौत से पहले बृहस्पतिवार देर रात तीन बजे विजय और दीपक बाइक से रोडवेज स्थित एक दुकान पहुंचे थे। पुलिस ने संबंधित दुकान के सीसीटीवी फुटेज में दोनों की मौजूदगी की पुष्टि की है। पुलिस व परिजनों की मानें तो गमछा व टोपी लगाए दो और संदिग्ध दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, दोनों का चेहरा स्पष्ट नहीं नजर आ रहा है। पुलिस को आशंका है कि इन्हीं बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। संदेह के आधार पर देर शाम चार और संदिग्धों को पुलिस ने उठाया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्धों की पहचान के बाद खुलासा हो सकेगा। दोहरे हत्याकांड से परिजन सहमे हैं। शनिवार को एक बार फिर कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे व नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमित भूषण सिंह ने घर पहुंचकर परिवार को ढांढ़स बंधाया।
पीड़ित परिवार ने किसी अनहोनी की आशंका जताई है। बातचीत के दौरान मृतक विजय की बहन संगीता ने बताया कि परिजन पूरी तरह से सहमे हुए हैं। उन्होंने बताया कि भाई की निर्मम तरीके से हत्या के बाद पूरा परिवार सदमे में है। बताया कि पिता रामकुमार और भाई मनोज पांडेय समेत परिजन बार-बार अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। साथ ही लगातार सुरक्षा व न्याय की मांग कर रहे हैं।