फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two policemen who went to serve notice were beaten up

Gonda News: नोटिस तामील कराने गए दो पुलिसकर्मियों की पिटाई

Wed, 26 Nov 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 26 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Two policemen who went to serve notice were beaten up
झंझरी। शहर के इमामबाड़ा छावनी मोहल्ले में न्यायालय का नोटिस तामील कराने के दौरान बुधवार को हंगामा हो गया। आरोपियों ने नोटिस लेकर पहुंचे मुख्य आरक्षी व आरक्षी की पिटाई कर दी। मोबाइल तोड़ने व वर्दी फाड़ने का भी आरोप है। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। मामले में नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

महाराजगंज जिले के बृजमनगंज थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल छोटेलाल यादव ने बताया कि गोंडा के नगर कोतवाली के महराजगंज चौकी अंतर्गत इमामबाड़ा मोहल्ला निवासी शशि गौतम उर्फ आनंद ने अपने छोटे भाई की शादी महाराजगंज के बृजमनगंज क्षेत्र की रहने वाली लड़की से तय की थी। बाद में शादी से इन्कार कर दिया था। इस मामले में लड़की के पिता ने एफआईआर दर्ज कराई थी। न्यायिक मजिस्ट्रेट फरेंदा महाराजगंज ने गोंडा के इमामबाड़ा छावनी निवासी शशि गौतम उर्फ आनंद, राजन व नीता के खिलाफ नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन

इस नोटिस को तामील कराने के लिए वह बुधवार को नगर कोतवाली पहुंचे। वहां से सिपाही अरुण कुमार को साथ लेकर बुधवार सुबह 10 बजे इमामबाड़ा छावनी मोहल्ला स्थित आरोपियों के घर गए। जहां आरोपियों ने उनकी व साथ में गए सिपाही अरुण कुमार की पिटाई कर दी। मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। वर्दी भी फाड़ दी। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जानकारी पर नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी शशि गौतम उर्फ आनंद व राजन को पकड़ लिया गया। कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों आरोपी हिरासत में हैं। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed