फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two people including teenager died in road accidents in Gonda

हादसों में दो ने तोड़ा दम: बर्थडे पर ही किशोर को लील गया काल, यूं रफ्तार से आई मौत; खबर मिली तो चीख उठे घरवाले

Thu, 21 Nov 2024 05:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Nov 2024 05:19 PM IST
सार

गोंडा में सड़क हादसों में किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। इसी दिन किशोर का जन्मदिन था। वह ननिहाल गया था। ननिहाल से वापस घर लौट रहा था। लेकिन, घर पहुंचने से पहले उसे मौत लील गई। घटना से घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Two people including teenager died in road accidents in Gonda
श्यामलाल और विशाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में एक युवक व एक किशोर की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाओं की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के लौव्वाबीरपुर नई बस्ती निवासी विशाल (17) बुधवार को क्षेत्र के नगवा गांव के बाबा ज्ञानदास पुरवा स्थित अपने ननिहाल गया था। रात में करीब 11 बजे वहां से बाइक से वह घर वापस आ रहा था। कटी तिराहे पर किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। 

विज्ञापन

किराने की दुकान पर करता था नौकरी

परिजनों ने किशोर को कस्बे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि बुधवार के दिन ही उसका जन्मदिन था। मां कुसुमा बेटे की मौत के बाद बदहवास हैं। मृतक के पिता सूरत में मजदूरी करते हैं। मृतक कस्बे में एक किराने की दुकान पर नौकरी करता था। उससे छोटी दो बहनें गुड़िया (15), प्रिया (12) और एक छोटा भाई सनी (09) हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर गांव के रमई पुरवा निवासी श्याम लाल चौहान (35) बुधवार की देर शाम वह मोफिया गांव से बाइक से घर वापस लौट रहा था। रास्ते में उतरगंगा पुल के पास उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया। 

मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी

वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी अनीता बेहोश हो गई। मृतक की तीन संतानों में सबसे बड़ा बेटा कलदेव (14), कल्लू (12) और पुत्री शिवानी (08) हैं। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed