फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two pathology centers closed without doctors running

बिना डॉक्टर चल रहे दो पैथालॉजी सेंटर कराए बंद

Thu, 18 Mar 2021 10:11 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Two pathology centers closed without doctors running
खरगूपुर (गोंडा)। अवैध रूप से संचालित दो पैथालॉजी सेंटर पर सीएचसी अधीक्षक ने छापामार कर जांच की। इस दौरान बिना चिकित्सक के सेंटर संचालक कई लोगों की जांच करते मिले। सीएचसी अधीक्षक ने पैथालॉजी सेंटर बंद कराकर कार्रवाई के लिए सीएमओ को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन

खरगूपुर नगर पंचायत में महराजगंज रोड स्थित सीएचसी के नजदीक वर्षों से नाथ पैथालॉजी व बालाजी पैथालॉजी सेंटर का संचालन हो रहा था। गुरुवार को दोनों पैथालॉजी पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी शुक्ल ने चीफ फार्मासिस्ट जीपी तिवारी, लैब टेक्नीशियन रजत कुमार के साथ छापा मारा।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि छापे के समय नाथ पैथालॉजी पर रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट नहीं मिला तथा न ही किसी चिकित्सक की मौजूदगी मिली। जैविक प्रदूषण नियंत्रण प्रबंधन प्रमाण पत्र भी नहीं मिला। वहीं बालाजी पैथालॉजी सेंटर पर सीएमओ कार्यालय से जारी रजिस्ट्रेशन 31 दिसंबर 2021 तक वैध पाया गया, जबकि डॉक्टर मौके पर नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालाजी पैथालॉजी पर बिना डिग्री धारक व्यक्ति शुगर की जांच करते मिला। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि दोनों पैथालॉजी के संचालकों को चेतावनी देते हुए सेंटर बंद करा दिए गए हैं। रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed