फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two parties fight over land dispute, six injured

दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, महिला सहित छह लोग घायल

Sat, 01 May 2021 10:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Two parties fight over land dispute, six injured
गोंडा। चरहुवां गांव के मजरे सुखराम पुरवा में शुक्रवार की शाम भूमि विवाद को लेकर पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक महिला समेत छह लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की ओर से थाना परसपुर में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के चरहुवां गांव के मजरे सुखराम पुरवा निवासी गोकरन प्रसाद ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम उसके गांव के ही रहने वाले आशुतोष प्रकाश, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, शिव बहादुर त्रिपाठी व मंजुलरानी पत्नी शिव बहादुर त्रिपाठी उससे अभद्रता करने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर लाठी-डंडे से मारा पीटा। जिससे सभी को काफी चोटें आई हैं। शोर करने पर जब उसके पिता शिव प्रसाद त्रिपाठी बचाने आये तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के आधार पर आशुतोष प्रकाश, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, शिव बहादुर त्रिपाठी व मंजुलरानी पत्नी शिव बहादुर त्रिपाठी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
वहीं दूसरे पक्ष की मंजुलरानी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि रजिस्ट्री की भूमि के बगल आने जाने के रास्ते में भूसा रखने के विवाद को लेकर गांव के ही रहने वाले गोकरन, शिव प्रकाश तिवारी, अरविंद तिवारी व पवन कुमार तिवारी उनसे अभद्रता करते हुए लाठी-डंडा व धारदार हथियार से मारने लगे।

मंजुलरानी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गयी। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed