फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two of our village pradhan will shine on the national stage

Gonda News: राष्ट्रीय मंच पर चमकेंगे अपने दो ग्राम प्रधान

Sat, 24 Jan 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 24 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two of our village pradhan will shine on the national stage
गोंडा। वजीरगंज के ग्राम प्रधान सुशील कुमार जायसवाल और सर्वांगपुर के उमापति त्रिपाठी आगामी 28 जनवरी को दिल्ली के भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित होने वाले मॉडल यूथ ग्राम सभा के राष्ट्रीय पुरस्कार कार्यक्रम में अपने उत्कृष्ट कार्यों का प्रस्तुतिकरण देंगे। यह अवसर जिले के लिए गौरव का विषय है, जहां इन प्रधानों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी ग्राम पंचायतों में किए गए नवाचारों व विकास कार्यों को साझा करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला पंचायतीराज अधिकारी लालजी दूबे ने बताया कि इन दोनों ग्राम प्रधानों का चयन उनके उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर किया गया है। यह चयन न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों का सम्मान है, बल्कि पूरे जिले की पंचायतीराज व्यवस्था के लिए एक प्रेरणा भी है।
विज्ञापन

सुशील ने नवाचारों को दी नई पहचान

वजीरगंज ब्लॉक की वजीरगंज ग्राम पंचायत के प्रधान सुशील कुमार जायसवाल अपने नवाचारी कार्यों के लिए पहले भी कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। उन्हें दो बार मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उनकी ग्राम पंचायत ने अंतरिक्ष प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला, पूरे जिले के कूड़े के निस्तारण के लिए प्लास्टिक मैनेजमेंट, सेल्फी पॉइंट और सीसीटीवी सुविधा जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होकर मिसाल कायम की है। देवीपाटन मंडल के डॉ. राम मनोहर लोहिया पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार से सम्मानित होना उनके कार्यों की महत्ता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल पंचायत को उमापति ने दी दिशा

कटरा बाजार के सर्वांगपुर ग्राम के प्रधान उमापति त्रिपाठी को भी उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए वर्ष 2024-25 में मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना से पुरस्कृत किया गया है। उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत में बालसभाओं की नियमित बैठकें आयोजित कराने पर जोर दिया और प्रदेश के अन्य प्रधानों को भी इस दिशा में प्रेरित किया। सर्वांगपुर ग्राम पंचायत को ''''डिजिटल पंचायत'''' के रूप में पहचान मिली है। इसके अतिरिक्त, पंचायत को बालश्रम मुक्त घोषित कराया गया है और प्रत्येक घर को शुद्ध पेयजल योजना से जोड़ा गया है। गांव के लोगों को एक छत के नीचे कई आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed