{"_id":"5867d85c4f1c1b255eeecf86","slug":"two-million-people-get-clean-water-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लाख आबादी को आज से मिलेगा शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो लाख आबादी को आज से मिलेगा शुद्ध पानी
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 31 Dec 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
बरनाला में वाटर टंकी पर चढ़ा एनआरआई बुजुर्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के वजीरगंज विकास खंड की एक लाख आबादी को पाइप लाइन के जरिए शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का रास्ता साफ हो गया है। नए वर्ष के पहले दिन से यहां के लोगों को शुद्ध पानी मिलने लगेगा। विकासखंड की पांच ग्राम पंचायतों में विश्व बैंक की सहायता से बनाई जा रही
पानी की टंकियों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जिलाधिकारी ने शनिवार को इनका लोकार्पण कर इसे जनता को सौंप दिया। करनैलगंज के घरकुइंया में पशुपालन करने वाले किसानों को भी दुग्ध अवशीतन गृह का तोहफा मिल गया। जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जिला पंचायत सभागार मे विभिन्न विभागों की करीब 10 करोड़ रुपयेे की योजनाओं का लोकार्पण किया।
ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विश्व बैंक की सहायता से जिले की 39 ग्राम पंचायतों में पानी की 37 टंकियों का निर्माण कराया जा रहा है। इनमें विकास खंड वजीरगंज के बनघुसरा, डुमरियाडीह, रामपुर खरहटा, डल्लापुर व परसापुर महड़ौर में 5.39 करोड़ की लागत से बनाई जा रही टंकियों का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
शनिवार को जिला अधिकारी आशुतोष निरंजन ने जिला पंचायत सभागार से इन पांचों गांवों की टंकियों का लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया। एडीएम त्रिलोकी सिंह ने कहा कि इससे ग्रामीण जनता को पीने के लिए शुद्ध पेयजल मुहैया हो सकेगा।
जल निगम के अधिशाषी अभियंता राजेंद्र सिंह ने डीएम को आश्वस्त किया कि इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं की जायेगी। जिला पंचायत सभागार में ही डीएम ने करनैलगंज में पशुपालकों की सुविधा के लिए बनाए गए दुग्ध अवशीतन गृह का भी लोकार्पण किया।
माझा क्षेत्र में बने इस दुग्ध अवशीतन केंद्र में प्रतिदिन 5 हजार लीटर दूध जमा किया जा सकेगा। मुख्य विकास अधिकारी जयंत कुमार दीक्षित ने बताया कि करनैलगंज के घरकुइंया में किसानों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 4 फरवरी 2016 को 1.40 करोड़ की लागत से दुग्ध अवशीतन केंद्र बनाए जाने की नींव रखी थी। इसका निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा डीएम ने नवनिर्मित 39 आंगनबाड़ी केंद्रों का भी लोकार्पण किया।