{"_id":"5f5900458ebc3e611474a365","slug":"two-lane-road-to-be-built-from-55-crore-to-prithvi-nath-temple-gonda-news-lko5392428106","type":"story","status":"publish","title_hn":"55 करोड़ से पृथ्वीनाथ मंदिर तक बनेगी टू लेन रोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 करोड़ से पृथ्वीनाथ मंदिर तक बनेगी टू लेन रोड
विज्ञापन
रूपईडीह (गोंडा)। आर्यनगर से पृथ्वीनाथ मंदिर व झालीधाम आश्रम तक 22 किमी लंबी सड़क अभी तक जर्जर थी। स्थानीय लोगों के साथ ही शिवभक्तों को मंदिर तक जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। अब इस सड़क के दिन बहुरने का वक्त आ गया है। प्रदेश सरकार ने 55 करोड़ 77 लाख रुपये का बजट सड़क के चौड़ीकरण के लिए बजट दिया है। निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये का बजट भी अवमुक्त कर दिया है।
आर्यनगर से जयप्रभाग्राम (महराजगंज), पृथ्वीनाथ मंदिर व झालीधाम जाने वाली सड़क टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिस पर चलने वाले सैकड़ों लोग गिरकर घायल भी हो चुके हैं। लगभग दो वर्ष पहले जयप्रभाग्राम में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने आर्यनगर से महराजगंज को जाने वाली सड़क का चौड़ीकरण करने के लिए घोषणा की थी, तब से निर्माण की बाट स्थानीय लोग जोह रहे थे। सड़क बनाने के लिए धनराशि न मिलने की वजह से सड़क नहीं बनाई जा सकी। जनता की उम्मीद धीरे-धीरे नाउम्मीद में बदल गई। सड़क के जर्जर होने की खबर अमर उजाला दैनिक समाचार पत्र में समय-समय पर प्रकाशित की जाती रही। यह सड़क बलरामपुर और श्रावस्ती जनपद को जोड़ती है। लेकिन बाद में शासन स्तर से इस सड़क को आर्यनगर से गोकरननाथ शिवाला से मोड़कर खरगूपुर होते हुए पृथ्वीनाथ मंदिर, झालीधाम आश्रम तक 22 किमी. तक चौरीकरण का काम स्वीकृत करके धनराशि अवमुक्त कर दी गई।
ब्लॉक मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय जाने का है रास्ता
इसी सड़क से लगभग एक सौ से अधिक गांव के लिए रोज ब्लॉक मुख्यालय से लेकर जिला मुख्यालय को जाते हैं। जो विगत चार वर्ष से गड्ढे में सड़क तब्दील है। जबकि इसी सड़क से सभी जिलास्तरीय अधिकारी भी आते जाते रहे लेकिन किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2012-13 में ले लिया गया। जिसकी 62 करोड़ की धनराशि भी अवमुक्त कर दी गई थी। तीन फर्मों द्वारा बनाया गया। वह भी पूरे पांच वर्ष में मात्र छह माह बाद ही सड़क टूट गई थी। अब सड़क पास होने से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
कुछ गांवों की राह हुई आसान, कुछ में काम अभी बाकी
इस सड़क के बनने से पिपराचौबे, पुरैनिया, भुलईडीह, कमरांवा, गौनरिया, रूपईडीह, पचुर्खीमनोहरजोत, खनवापुर, अमडोहवा, तेंदुवाचौखड़िया, खरगूपुर, कर्मडीह खुर्द, नरायनपुर माफी, पचरन,चोहट्टा, खरगूपुर डींगुर, पृथ्वीनाथ मंदिर, झालीधाम सहित सैकड़ों गांव के लोगों के आवागमन में सुगमता होगी। इस सड़क को गोकरननाथ शिवाला से झालीधाम आश्रम को घुमा देने से भटपी, भवनियापुर उपाध्याय,देवरिया कला, रंजीतनगर, चौरीपरिहार, भटपुरवा, महादेवा कलां,रज्जनपुर, केवलपुर, मऊशमशाबाद, छब्बीसवां, निधिनगर, मधवानगर, अचलनगर, हिन्दूनगर बांकी सहित 50 से अधिक गांव के लोगों में मायूसी छा गई।
सड़क निर्माण के लिए बजट जारी
सात सितम्बर को इस सड़क को बनाने के लिए 55 करोड़,77 लाख, 67 हजार की राशि विभाग को निर्गत हो चुकी है। सड़क को चौड़ीकरण करने के लिए सड़क के किनारे लगे विद्युत पोल को हटाकर शिफ्टिंग के लिए विद्युत विभाग को कहा गया है। जिस पर होने वाले व्यय को विद्युत विभाग से इस्टीमेट मांगा गया है। सड़क किनारे के विद्युत पोल को हटाकर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। -उपेन्द्र कुमार, अवर अभियंता पीडब्लूडी
शासन से आर्यनगर से पृथ्वीनाथ मंदिर व झालीधाम तक की 22 किमी लंबी सड़क को चौड़ीकरण किए जाने की स्वीकृति मिली है। सड़कों को बेहतर बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। -डॉ. नितिन बसंल, जिलाधिकारी