{"_id":"582757934f1c1bf47eb3be31","slug":"two-killed-in-the-crash-including-former-minister-of-state-gunner","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में पूर्व राज्यमंत्री के गनर समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में पूर्व राज्यमंत्री के गनर समेत दो की मौत
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 12 Nov 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
una accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा-लखनऊ मार्ग पर मसौलिया गांव के मजरे कलहंसन पुरवा के समीप शुक्रवार रात पूर्व राज्यमंत्री के गनर समेत दो लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय वह दोनों बाइक से जरवल रोड से एक निमंत्रण से लौट रहे थे।
जनपद सीतापुर के थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के रायसेनपुर गांव के निवासी बृजपाल सिंह (35) पुलिस महकमे में सिपाही था। उसकी पुलिस लाइंस गोंडा में तैनाती थी। जहां से उसे पूर्व राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह का गनर तैनात किया गया था।
गनर बृजपाल शुक्रवार की देर शाम बाइक से करनैलगंज के रुदौलिया गांव के श्यामू के साथ जरवल रोड एक निमंत्रण में गया था। श्यामू भंभुवा चौराहे पर चाय की दुकान चलाता था। दोनों देर रात 10 बजे वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन
वह दोनों गोंडा-लखनऊ मार्ग के मसौलिया गांव के मजरे कलहंसन पुरवा के पास पहुंचे थे। तभी अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद डाला। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल फ णींद्र सिंह यादव ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद गनर के शव को पुलिस लाइंस के शहीद स्मारक स्थल लाया गया। यहां सलामी के बाद सिपाही के शव को उसके पैतृक गांव भेज दिया गया।