फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   two injured in road accident

सामने से भिड़ी दो ट्रकें, दो ट्रकों के चालक घायल

Tue, 28 Jan 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
two injured in road accident
परसपुर (गोंडा)। परसपुर-बेलसर मार्ग पर चंदईपांडेय पुरवार के पास मंगलवार की सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों ट्रकों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रकों की भिड़ंत से परसपुर-बेलसर मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी मंगाकर ट्रकों को सड़क से किनारे कराया। तब जाकर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रामअवतार सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे परसपुर-बेलसर मार्ग पर ग्राम चंदईपांडेपुरवा के पास दो ट्रकों में भिड़ंत हो गई। जिसमें ट्रकों के चालक सतीश यादव (25) निवासी जनपद कुशीनगर, कसया व रंजीत यादव (26) जनपद अंबेडकर नगर बेवाना दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी भेजा। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ट्रक चालक सतीश यादव के भाई विपिन यादव ने बताया कि उसका भाई लोडिंग के लिये खाली ट्रक लेकर आ रहा था। तभी चंदईपांडेयपुरवा के पास सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में मां-बेटे जख्मी
बेलसर-गोंडा मार्ग पर आजाद नगर के पास मंदिर दर्शन के लिए बाइक से जा रहे मां-बेटे को ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। कोतवाली देहात क्षेत्र के माधवपुर निवासी रामबाबू पांडे अपनी मां सरला पांडे के साथ बाइक से उत्तरी भवानी मंदिर दर्शन को जा रहा था। रास्ते में आजाद नगर के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए।

दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना में मंगलवार की सुबह बिश्नोहरपुर गांव निवासी अजय कुमार बाइक से अपने घर से बाजार आ रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे कंटीले तार पर जा गिरी। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed