फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two including the girl died due to drowning in the pond

बालिका समेत दो की तालाब में डूबने से मौत

Tue, 06 Oct 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Two including the girl died due to drowning in the pond
गोंडा। बालिका समेत दो लोगों की मंगलवार को तालाब में डूबने से मौत हो गई। धानेपुर थाना क्षेत्र के कोनिया बनकट गांव निवासी गोविंद की पत्नी अपनी बेटी शशि (13) के साथ मंगलवार शाम सुअर चराने निकली थी। मां-बेटी गोंडा-उतरौला मार्ग पर सड़क किनारे तालाब के पास पहुंची थीं। तभी पैर फिसलने से शशि तालाब में जा गिरी। जिससे डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरी घटना में कोतवाली देहात क्षेत्र के सुभागपुर गांव के मजरेडीहा निवासी किसान हनुमान पांडेय (58) पुत्र अवध बिहारी पांडेय मंगलवार दोपहर खेत गए थे। तभी गांव के पास स्थित भकला तालाब में वह कमल का फूल तोड़ने लगे। गहरे पानी में जाने से डूबकर उनकी मौत हो गई। कोतवाली देहात के उपनिरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed