फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two including laboratory assistant died due to heart attack

Gonda News: हृदयाघात से प्रयोगशाला सहायक समेत दो की मौत

Sat, 08 Feb 2025 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 08 Feb 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two including laboratory assistant died due to heart attack
गोंडा। पछुआ हवा चलने के कारण सर्दी अब भी परेशान कर रही है। धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर कम नहीं हो रहा है। शनिवार को प्रयोगशाला सहायक समेत दो लोगों की हृदयाघात से मौत हो गई। हृदय के पांच मरीज मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

नवाबगंज के टिकरी पीएचसी में तैनात प्रयोगशाला सहायक रामदरश को शुक्रवार को हार्टअटैक पड़ने पर लखनऊ के केजीएमयू में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर लैब टेक्नीशियन संघ के घनश्याम तिवारी, उमेश मिश्र समेत अन्य लोगों ने शोक जताया। धानेपुर निवासी कमलेश (54) को हार्टअटैक पड़ने पर महाराजा देवीबख्श सिंह चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

ईएमओ डाॅ. दीपक सिंह ने बताया कि सांस व हार्ट के मरीजों को ठंड से बचना चाहिए। सुबह-शाम ऊनी कपड़े पहनकर निकलें। सिर ढककर रखें, अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ने पर तत्काल डॉक्टर से सुझाव लें। मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज मौसम जनित बीमारियों के आ रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed