{"_id":"6075d0868ebc3e5921587df5","slug":"two-houses-burnt-by-short-circuit-27-bigha-wheat-ash-from-spark-gonda-news-lko574058556","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से छप्पर के दो घर जले, निकली चिंगारी से 27 बीघा गेहूं राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से छप्पर के दो घर जले, निकली चिंगारी से 27 बीघा गेहूं राख
विज्ञापन
गोंडा में बेलसर के खडोरा में आग से जली फसल।
- फोटो : GONDA
गोंडा। आंटा दूबे पुरवा के मजरे जुड़ावन पुरवा में मंगलवार दोपहर ट्रांसफार्मर के पास शार्ट सर्किट से पास के छप्पर के दो घरों में आग लग गई। आग की लपटों में दोनों घरों का पूरा सामान छप्पर जलकर राख हो गया। यहां से निकली चिंगारी खेत में लगी आग में 27 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग से दो लाख रूपए का नुकसान हुआ है।
विकासखंड परसपुर के जुड़ावन पुरवा में मंगलवार की दोपहर ट्रांसफार्मर के पास शार्ट सर्किट से पास के रहने वाले नथुनी लाल यादव व ओम प्रकाश दूबे के छप्पर के घरों में आग लग गई। जिसमें अनाज, कपड़ा समेत गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
पछुआ हवा के कारण यहां से निकली चिंगारी पास के खेतों तक पहुंच गई और फसल में पकड़ ली। आग की लपटों में देखते ही देखते सुरेश सिंह का 2 बीघा, रामरूप शुक्ला, राम गोपाल, नथुनी लाल यादव व राम चन्दर पांडेय का ढाई-ढाई बीघा, ओम प्रकाश दूबे का 3 बीघा, तेज बहादुर सिंह व अर्जुन सिंह का 5-5 बीघा व सुरेंद्र बहादुर सिंह का 2 बीघा समेत कुल 27 बीघा गेंहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग की सूचना पर मौके पर पहुंचे हल्का लेखपाल तिलकराम ने आग से हुए नुकसान का आंकलन किया। हल्का लेखपाल ने बताया कि आग से 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
बताया कि रिपोर्ट तहसील को भेज दी गई है। विद्युत सब स्टेशन परसपुर के अवर अभियंता रामाजी यादव ने बताया कि मामले की उन्हें जानकारी नहीं है।