फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two groups clash over land dispute; five injured.

Gonda News: भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

Sun, 28 Jun 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 28 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash over land dispute; five injured.
विश्नोहरपुर। महंगूपुर गांव में शनिवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। फरसे से हुए हमले में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के दो लोगों को भी चोटें आईं। पुलिस ने घायलों का उपचार कराने के बाद दोनों पक्षों की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अवधेश सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर दूसरे पक्ष के लोग जबरन कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। बचाव में आई उनकी पत्नी सुषमा और बेटे विन्देश पर फरसे से वार किया गया। हमले में सुषमा के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं, जबकि अवधेश के सिर और शरीर पर कई जगह चोट लगी। बेटे विन्देश की अंगुली भी घायल हो गई।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के बृजेश सिंह का कहना है कि उनकी भूमि पर दूसरे पक्ष के लोग जबरन खूंटा गाड़ रहे थे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई, जिसमें वह और उनकी बेटी किरण घायल हो गईं। प्रभारी निरीक्षक विश्वास चतुर्वेदी ने बताया कि घायल महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed