{"_id":"616714193a7ce4581b58f4f3","slug":"two-girls-killed-two-injured-due-to-wall-collapse-gonda-news-lko599975863","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवाल गिरने से दो बच्चियों की मौत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवाल गिरने से दो बच्चियों की मौत दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। छपिया थाना क्षेत्र के जमुनहा गांव में मंगलवार की देर शाम जर्जर दीवार गिरने से दो बच्चियों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मनकापुर व छपिया पुलिस ने शवों को का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छपिया थाना क्षेत्र स्थित बभनान के जमुनहा मजरे में एक पुरानी दीवार गिरने के कारण अंशिका (8) पुत्री मंतोष की मौत हो गई। परिजनों व स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में मलबे को हटाकर बच्चियों को स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया।
हादसे में अंजली (17) पुत्री राम कुमार, मुस्कान (6) पुत्री संतोष के साथ ही रवि की 5 माह की पुत्री अनन्या भी गंभीर रूप से घायल हो गई। अनन्या को इलाज के बस्ती ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
चिकित्सक ने बताया कि अंजली के पैरो में गंभीर चोट लगी हैं। मुस्कान के हाथ के कंधे में फैक्चर हुआ है। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक छपिया राकेश कुमार सिंह व बभनान चौकी प्रभारी कामेश्वर राय ने बताया कि शवों का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।