{"_id":"6adf926f156eb563cd0c9a61","slug":"roadways-to-increase-number-of-buses-for-pet-gonda-news-c-100-1-slko1026-168717-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पीईटी के लिए रोडवेज बढ़ाएगा बसों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पीईटी के लिए रोडवेज बढ़ाएगा बसों की संख्या
Mon, 26 Oct 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 26 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के अभ्यर्थियों की आवाजाही आसान बनाने के लिए रोडवेज बसों की संख्या बढ़ाएगा। 30 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा के लिए बसों की संख्या 20 से बढ़ाकर 25 की जाएगी। 25 अक्तूबर को हुई परीक्षा के बाद बसों और ट्रेनों में भीड़ के चलते अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। इसे देखते हुए प्रशासन ने इस बार पहले से तैयारी शुरू कर दी है।
जिले के 16 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में करीब 14 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। रोडवेज की एआरएम जमीला खातून ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या और आवागमन की जरूरत को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. रामचंद्र ने बताया कि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। (संवाद)