{"_id":"5fedf60b8ebc3e40fe0c5819","slug":"two-died-one-injured-in-bike-and-pickup-accident-gonda-news-lko557517948","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
गोंडा। बेलसर-गोंडा मार्ग पर मड़ैया चौराहे के पास बुधवार की देर रात पिकअप ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उमरी बेगमगंज निवासी शिवनरायन सिंह व ऊदल सिंह अपने रिश्तेदार अलही सिंह को लेने बुधवार की देर शाम बाइक से मुख्यालय आए थे। यहां से तीनों बाइक से वापस लौट रहे थे।
रास्ते में मड़ैया चौराहे के पास पिकअप ने टक्कर मार दी। जिससे शिवनरायन सिंह (38) व ऊदल सिंह (36) दोनों की मौत हो गई। वही अलही सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक पिकअप समेत मौके से फरार हो गया।