फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two died from Corona, four more were found positive

कोरोना से दो की मौत, चार और मिले पॉजिटिव

Sat, 18 Jul 2020 09:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Two died from Corona, four more were found positive
गोंडा में सीएचसी बेलसर में मोबाइल मेडिकल टीम ने कैम्प लगाकर चिकित्सा कर्मियों की कोविड-19 सैंपलि? - फोटो : GONDA
गोंडा। कोरोना का संक्रमण अब जिले में भी भयावह होता जा रहा है। लगातार हो रहे संक्रमण के साथ ही शनिवार को जिले के दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। इसमें एक मरीज नगर क्षेत्र का और दूसरा खरगूपुर का बताया जा रहा है। दो दिन पहले ही दोनों लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। अब परिवार के सभी सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है और इनके कांटेक्ट की ट्रेसिंग की जा रही है। वहीं लखनऊ के लेवल-3 में भर्ती दो और कोरोना मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है। अब जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 7 तक पहुंच गया है। वहीं शनिवार को आई रिपोर्ट में दो और लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं।
विज्ञापन

शहर के मालवीयनगर मोहल्ले में एक 32 वर्षीय व्यापारी लखनऊ में अपना इलाज कराने गया था, जहां उसमें कोरोना के लक्षण को देखते हुए उन्हें कोविड का टेस्ट कराने को कहा गया है। टेस्ट में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे उनकी हालत और बिगड़ती गई। बाद में उन्हें कोविड लेवल-3 में भर्ती करा दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी लखनऊ में ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभी लगभग दो साल पूर्व ही उसकी शादी भी हुई थी। मौत के बाद उसके सभी परिजनों को क्वारंटीन कर दिया गया है और मोहल्ले को सील कर दिया गया है। बता दें कि इससे पूर्व जिले में कोरोना से कुल 5 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को मौत का ये आंकड़ा 7 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में मिले चार संक्रमित
शनिवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक नगर क्षेत्र में दो और कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें एक मरीज हाईडिल कॉलोनी जेल रोड और दूसरा मरीज महाराजगंज मोहल्ले का रहने वाला है। दोनों मरीजों को कोविड लेवल-1 में शिफ्ट किया गया है। बता दें मंगलवार को भी शहर के विद्युत वितरण खंड-एक में बिजली कर्मचारी कोरोना से संक्रमित पाया गया था। इसके अलावा देर शाम आई रिपोर्ट में दो और लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महारागंज मोहल्ले को सैनिटाइज कराया गया
शनिवार को शहर में दो मरीजों के कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद नगर पालिका की टीम ने महाराजगंज मोहल्ले और जेल रोड स्थित हाइडिल कॉलोनी को भी सैनिटाइज कराया गया। स्वास्थ्य टीमों को भी कांटेक्ट ट्रेसिंग के लिए लगा दिया गया है। सभी का सर्वे कराकर उनकी सैंपलिंग भी कराई जायेगी। जिससे कोरोना के संक्रमितों का पता लगाया जा सके।
50 लोगों की सैंपलिंग कराई गई
मंगुराबाजार (गोंडा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेलसर पर शनिवार को जिले से पहुंची मोबाइल टीम ने लोगों की सैंपलिंग की। अधीक्षक डॉ. मेराज अहमद ने बताया कि कुल 50 लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की जिसमें कोरोना के जैसे लक्षण मिले हैं उनकी सैंपलिंग कराई गई है।
डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से ग्रसित थी महिला
खरगूपुर (गोंडा)। दो दिन पूर्व कोरोना संक्रमित पायी महिला की इलाज के दौरान कोविड लेवल 2 अस्पताल बहराइच में मौत हो गयी। महिला डायबिटीज व ब्लड प्रेशर आदि गंभीर बीमारी से पहले से ग्रसित थी। महिला की मौत के बाद प्रशासन ने चिकित्सकों की देख रेख में उसकी दाह संस्कार रात में ही बहराइच में करा दिया है। गुरुवार देर रात आयी जांच रिपोर्ट में खरगूपुर नगर पंचायत के बस स्टॉप के पास की एक 36 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पायी गयी थी। बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत अचानक खराब होने पर परिजन उसे लोहिया अस्पताल लखनऊ ले गए। जहां सबसे पहले उसकी कोरोना जांच की गयी। जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाई गई। खरगूपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी शुक्ल ने बताया कि महिला के संक्रमित पाये जाने के बाद उसे कोविड लेवल- 2 अस्पताल बहराइच में शिफ्ट किया गया था। जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गयी। प्रशासन के निर्देश पर चिकित्सकों की देखरेख में बहराइच में ही उस महिला का दाह संस्कार हो गया है। अब परिवार के सभी लोगों को क्वारंटीन रहने को कहा गया है।

शुक्रवार की रात में कोरोना के संक्रमित दो लोगों की मौत हुई है। इनमें एक की मौत लखनऊ के लेवल-3 में दूसरे की मौत बहराइच के लेवल-2 में हुई है। शनिवार को नगर क्षेत्र में दो और मरीजों के मिलने के बाद अब तक जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 239 पहुंच गया है। लेकिन अभी तक मौतों को छोड़ दिया जाये तो ठीक होने वाले कोरोना संक्रमितों का प्रतिशत काफी अधिक है। -डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed