फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two died along with child in accidents, case registered

हादसों में बालक सहित दो की मौत, केस दर्ज

Mon, 17 Feb 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Two died along with child in accidents, case registered
वजीरगंज (गोंडा)। क्षेत्र में रविवार को दो सड़क दुर्घटनाओं में बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घटनाओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वजीरगंज की पूरे बल्ला निवासिनी शांती द्वारा सोमवार को दर्ज कराए केस के अनुसार उसके पति किशोरे उर्फ राम किशोर (50) अपने लड़के धर्मेंद्र के साथ पैदल ही पड़ोस में निमंत्रण में गए थे। वापसी में शाम 7.00 बजे वे जब डीएवी इंटर कॉलेज के सामने टिकरी मोड़ पर पहुंचे तभी करनीपुर के मजरा रामा पुरवा का रहने वाला दीपक पुत्र विजय कुमार तेज रफ्तार व लापरवाही से बाइक चलाते हुए आया व किशोरे को ठोकर मार दी। जिसे सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जनपद चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां रविवार रात 10 बजे दौरान इलाज उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया है। दूसरा केस हीरालाल निवासी दुर्जनपुर पचूमी ने दर्ज कराया है। दर्ज केस के अनुसार उसका पौत्र शिवम (7) रविवार अपराह्न गांव में पैदल ही घूम रहा था। तभी उसे कृष्ण बिहारी पुत्र नन्दलाल निवासी लिदेहना ग्रंट थाना मनकापुर ने पिकअप से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed