फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two die including women in road accidents

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Sat, 29 Apr 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला/गोंडा।
अमर उजाला/गोंडा। Updated Sat, 29 Apr 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 
बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गंगवल गांव के रहने वाले गयाप्रसाद जायसवाल (48) शनिवार को पत्नी के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से उतरौला जा रहे थे। धानेपुर थाना क्षेत्र के माधवगंज गांव के समीप स्थित एक पेट्रोल पंप पर वह तेल भराने के लिए रुके।
विज्ञापन


तेल भराने के बाद वह जैसे ही बाइक लेकर गोंडा-उतरौला मुख्य सड़क पर पहुंचे कि गोंडा की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे गयाप्रसाद उछलकर दूर जा गिरे, जबकि उनकी पत्नी रूपरानी को डीसीएम रौंदते हुए निकल गई। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीराेें ने हादसे की सूचना डायल 100 पर दी तो धानेपुर पुलिस व 100 नंबर के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस बुलाकर दंपती को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रूपरानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गयाप्रसाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष धानेपुर उमेश वाजपेयी ने बताया कि डीसीएम व क्षतिग्र्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है।

वहीं, तरबगंज थाना क्षेत्र के पुरबिहनपुरवा के रहने वाले देवराज गौतम (24) शुक्रवार को अपनी रिश्तेदारी मेें घमंडपुरवा गया था। वहां से देर रात वह साइकिल से लौट रहा था। बताया जाता है कि वह थाना क्षेत्र के ग्राम रेतादल सिंह के समीप पहुंचा था कि एक कार ने उसे ठोकर मार दी। हादसे में देवराज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख लखनऊ के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही देवराज ने दम तोड़ दिया। इस मामले में देवराज की मां तारावती ने तरबगंज थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।


थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उधर, तरबगंज के ही रामपुर गांव के रहने वाले विनोद कुमार (30) साथी हरिशंकर व प्रेमशंकर के साथ बाइक से करनैलगंज जा रहे थे। वह चौरी चौश्राहा के समीप पहुंचे कि सामने से आ रही पिकअप से उनकी बाइक भिड़ गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed