{"_id":"573764424f1c1b360791a3a6","slug":"two-deer-killed-to-the-heart-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ट अटैक से दो हिरनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार्ट अटैक से दो हिरनों की मौत
अमर उजाला/गोंडा
Updated Sat, 14 May 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
बारासिंघा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान इलाके में शनिवार को जहां प्यासे हिरन की कुत्तोें के दौड़ाने के बाद हार्ट अटैक से मौत हो गई, वहीं करनैलगंज में भी एक हिरन की जान हार्ट अटैक से चली गई।
खोड़ारे थाना क्षेत्र में शनिवार को एक प्यासा हिरन भटक कर बनरहा गांव पहुंच गया। कुत्तों के दौड़ाने पर हिरन एक घर में जा घुसा। प्रधान प्रतिनिधि बब्बन यादव ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
इसके बाद वन रक्षक राम पाल भरती ने गांव पहुंचकर हिरन को पकड़ लिया और चौकी ले जाकर पशु चिकित्सक से उसका इलाज भी कराया। लेकिन इसी दौरान हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
वन क्षेत्राअधिकारी सादुल्लाहनगर रेंज राकेश वर्मा ने बताया कि हिरन आबादी वाले इलाकों में नहीं रह सकता। इसलिए ज्यादा भीड़ और कुत्तों के दौड़ाने के डर से उसे हार्टअटैक आ गया और मौत हो गई।
वहीं, शनिवार को ही पानी की तलाश में भटककर पारा गांव पहुंचे हिरन को कुत्तों ने नोंचकर जख्मी कर दिया। गांव के अशोक प्रजापति ने जैसे-तैसे हिरन की जान बचाई और उसे ले जाकर एक कमरे में बंद कर दिया।
जिसकी सूचना वन विभाग के रेंजर अंगद पांडेय व वन दरोगा अशोक पांडेय को दी। वहीं भंभुवा पुलिस चौकी सीताराम यादव भी मौके पर पहुंचे और घायल हिरन का इलाज कराया। लेकिन हिरन की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
रेंजर अंगद पांडेय के मुताबिक हिरन का दिल बड़ा कमजोर होता है, इसलिए वह ज्यादा दबाव बर्दाश्त नहीं कर पाता।