फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two criminals injured in police encounter in Gonda both arrested

Gonda News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, छोटी सेना गैंग लीडर समेत दो बदमाशों को लगी गोली

Fri, 17 Oct 2025 09:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Oct 2025 09:43 PM IST
सार

पुलिस से मुठभेड़ में घायलों में छोटी सेना गैंग का लीडर आशु उपाध्याय उर्फ पिंकल और उसके साथी गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद किया गया है। अन्य हमलावरों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

विज्ञापन
Two criminals injured in police encounter in Gonda both arrested
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के गोंडा में रंगदारी वसूलने के लिए बदमाशों ने शुक्रवार दोपहर रिकवरी एजेंट राघवेंद्र सिंह पर फायरिंग कर दी। घटना के महज चार घंटे के भीतर ही पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर ली। मुठभेड़ में छोटी सेना गैंग का लीडर आशु उपाध्याय उर्फ पिंकल व उसका साथी चंदन तिवारी गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाशों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। साथ ही फायरिंग मामले में अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।

विज्ञापन


वजीरगंज के रामपुर खरहटा निवासी राघवेंद्र सिंह शहर के जानकीनगर में रहते हैं। शुक्रवार दोपहर 03:43 बजे उन्होंने पुलिस को सूचना दी कि वजीरगंज के कप्तान सिंह ने अपने साथियों के साथ उपरहितन पुरवा के पास उन्हें घेरकर फायर कर दी। इसमें वह बच गए। सूचना पर एसपी विनीत जायसवाल ने एसओजी व नगर कोतवाली पुलिस की टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने बदमाशों की खोजबीन शुरू की।

विज्ञापन

पैर में गोली लगने से बदमाश घायल

देर शाम साढ़े सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि फायरिंग में शामिल बिमौर इमरती बिसेन के पास से होकर गुजर रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी की। बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस को देख फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के वकारगंज रोशननगर के मूल निवासी व वर्तमान में गोंडा के जानकी नगर में रह रहे आशु उपाध्याय उर्फ पिंकल व खरगूपुर बाजार के रस्तोगी मोहल्ला निवासी चंदन तिवारी उर्फ धवल के दाहिने पैर में गोली लग गई। दोनों के पास से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि पिंकल छोटी सेना गैंग का लीडर है। उस पर गोंडा व अयोध्या में पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसके साथी चंदन तिवारी के खिलाफ भी पांच मुकदमे दर्ज हैं। फायरिंग के मामले में नामजद वजीरगंज के कप्तान सिंह सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है।

मांग रहे थे रंगदारी

पीड़ित राघवेंद्र सिंह का कहना है कि वह एक कंपनी में रिकवरी एजेंट हैं। छह माह पूर्व इन लोगों ने उन्हें डरा-धमकाकर 50 हजार रुपये रंगदारी वसूली थी। अब दोबारा फोन करके एक लाख रुपये रंगदारी मांग रहे थे। उन्होंने रंगदारी नहीं दी तो वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने राघवेंद्र की तहरीर पर कप्तान सिंह, पिंकल उपाध्याय, धवल तिवारी, समरेंद्र प्रताप सिंह, हर्ष मिश्र, सत्यम सक्सेना, विवेक तिवारी, हरशु कश्यप, वरुण दीक्षित, अर्जुन सिंह व रोमी शुक्ल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed