{"_id":"5d2e03588ebc3e6ca164fab8","slug":"two-children-die-from-drowning-gonda-news-lko471071864","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में डूबे चचेरे भाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में डूबे चचेरे भाई, मौत
विज्ञापन
परसपुर (गोंडा)। बसंतपुर गांव के मजरे वोटनपुरवा में मंगलवार की दोपहर दो चचेरे भाई मासूम बच्चों की मौत नाले में डूबने से हो गई। खेत में धान की रोपाई चल रही थी। गांव के लोग रोपाई में जुटे थे। इसी बीच दोपहर में चचेरे भाई घर से खाना लाने के लिए खेत से निकले थे।
रास्ते में सरयू नदी से निकले सोतिया नाले में नहाते समय एक बच्चा नाले में डूबने लगा। उसका चचेरा भाई लाठी पकड़ाकर उसे बचाने का प्रयास करने लगा। भाई को बचाने के चक्कर में वह भी नाले में गिर गया। दोनों बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
परसपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर के वोटनपुरवा गांव के रहने वाले दीनदयाल और उसके भाई शिवदयाल के खेतों में मंगलवार की सुबह से धान की रोपाई का काम चल रहा था। परिवार के लोगों के साथ गांव के अन्य लोग भी रोपाई में जुटे थे।
विज्ञापन
दीनदयाल का बेटा कपिल (11) और शिवदयाल का बेटा अश्विनी उर्फ सोनू (13) भी धान की रोपाई करने में जुटे थे। दोपहर में दोनों चचेरे भाई खाना लाने के लिए खेत से घर जाने के लिए निकले थे।
वह दोनों रास्ते में सरयू नदी से निकले सोतिया नाले के पास पहुंचे थे, तभी अश्विनी उर्फ सोनू सोतिया नाले में नहाने के लिए उतर गया। नहाते समय वह डूबने लगा तो कपिल लाठी पकड़वाकर उसे बचाने का प्रयास करने लगा। इसी बीच वह भी नाले में चला गया और दोनों डूब गए।
शोर सुनकर खेतों में रोपाई कर रहे परिवार के लोग दौड़े और दोनों बच्चों को नाले से निकालने के बाद सीएचसी परसपुर ले गए। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।