{"_id":"6aeccc419f05e2c03c0d3c39","slug":"two-brothers-swindled-out-of-rs-520-lakh-under-the-pretext-of-being-sent-to-dubai-gonda-news-c-100-1-slko1026-169400-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: दुबई भेजने के नाम पर दो भाइयों से 5.20 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: दुबई भेजने के नाम पर दो भाइयों से 5.20 लाख रुपये ठगे
Fri, 06 Nov 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 06 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। दुबई में नौकरी दिलाने और पासपोर्ट-वीजा बनवाने का झांसा देकर दो भाइयों से 5.20 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि एजेंट ने दोनों को दुबई का फर्जी हवाई टिकट, पासपोर्ट, मेडिकल समेत अन्य कागजात थमा दिए। दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने पर टिकट की जांच कराने पर ठगी का पता चला। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर तरहर निवासी जुबेर अली और उनके भाई आफताब ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि उन्हें काम के सिलसिले में दुबई जाना था। दोनों के पास पासपोर्ट नहीं था। परिचितों के माध्यम से उन्हें वजीरगंज के सुधमापुर, मौजा ठिकरी निवासी साजिद अली के बारे में जानकारी मिली। साजिद ने दोनों भाइयों को दुबई भेजने के लिए प्रति व्यक्ति 2.60 लाख रुपये मांगे।
पीड़ितों के मुताबिक, उन्होंने ऑनलाइन और नकद मिलाकर आरोपी को कुल 5.20 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आरोपी ने उन्हें टिकट, पासपोर्ट, मेडिकल और अन्य दस्तावेज सौंपकर 13 मई 2025 को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने को कहा। दोनों भाई तय समय पर एयरपोर्ट पहुंचे और टिकट की जांच कराई तो पता चला कि उस पर कोई उड़ान ही नहीं है। इसके बाद उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। देहात कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।