{"_id":"6a6ce65fa57998c3fd0783bb","slug":"two-brothers-from-gonda-die-in-building-collapse-in-thane-gonda-news-c-100-1-slko1026-163398-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: ठाणे में इमारत गिरने से गोंडा के दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: ठाणे में इमारत गिरने से गोंडा के दो भाइयों की मौत
Fri, 31 Jul 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
अशोक व राकेश की फाइल फोटो।
इटियाथोक। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरने से गोंडा के रहने वाले दो सगे भाइयों अशोक (27) और राकेश (17) की मलबे में दबकर मौत हो गई। हादसा बृहस्पतिवार रात उस समय हुआ, जब दोनों भवन में काम कर रहे थे। दोनों की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
इटियाथोक थाना क्षेत्र के हिंदूनगर गांव निवासी सकटू ने बताया कि उनके पुत्र अशोक करीब दो वर्ष से अपनी पत्नी रामावती और दो बेटे व एक बेटी के साथ भिवंडी में रह रहे थे। अशोक वहां राजगीर का काम करते थे। करीब डेढ़ माह पहले अशोक ने अपने छोटे भाई राकेश को भी काम दिलाने के लिए भिवंडी बुला लिया था। वहां एक इमारत में काम करते समय बृहस्पतिवार रात हादसे में अशोक व राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।
सकटू ने बताया कि बहू रामावती अपने बच्चों और रिश्तेदारों के साथ एंबुलेंस से दोनों शव लेकर भिवंडी से गांव के लिए रवाना हो गई हैं। दोनों भाइयों की मौत की खबर से हिंदूनगर गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
खबर सुनते ही गश खाकर गिरी मां
परिजनों ने बताया कि राकेश अविवाहित थे। वह काम करने के लिए बड़े भाई के पास भिवंडी गए थे। हादसे में अशोक व राकेश की मौत की खबर सुनते ही मां श्यामपता गश खाकर गिर पड़ीं। रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हें संभाला। पिता सकटू भी रो-रोकर बेहाल हैं।