फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two brothers from Ayodhya arrested in bank loan scam

Gonda News: बैंक ऋण घोटाले में अयोध्या के दो भाई गिरफ्तार

Sun, 18 Oct 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Two brothers from Ayodhya arrested in bank loan scam
गोंडा। उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की गोंडा शाखा में ऋण घोटाले के मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को अयोध्या निवासी सगे भाई जय प्रताप सिंह और राज प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है। पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बैंक के सहायक महाप्रबंधक/मुख्य प्रबंधक भुवन चंद्र सती की तहरीर पर दर्ज एफआईआर में ऋण वितरण में अनियमितता, फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल और बैंक खातों से धनराशि के दुरुपयोग के आरोप हैं। स्पेशल ऑडिट की अंतरिम रिपोर्ट में करीब 21 करोड़ 47 लाख 78 हजार रुपये के अनियमित हस्तांतरण और दुरुपयोग का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

ऑडिट रिपोर्ट में 205 खाताधारकों के ऋण व बचत खातों और पांच आंतरिक खातों से धनराशि के दुरुपयोग का आरोप है। इनमें आंतरिक खातों से 46.13 लाख रुपये के अनधिकृत आहरण की बात भी सामने आई है। मामले में तत्कालीन शाखा प्रबंधक पवन कुमार पाल समेत छह आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि नगर कोतवाली की पुलिस टीम ने अयोध्या के जनौरा परिक्रमा मार्ग कृष्णानगर कॉलोनी निवासी जय प्रताप व राज प्रताप के खिलाफ कार्रवाई की है। अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed