{"_id":"64d3d6363d35a6275e07ea0c","slug":"two-arrested-for-making-fake-birth-certificate-of-bangladeshi-citizen-gonda-news-c-99-1-slko1019-1787-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बांग्लादेशी नागरिक का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बांग्लादेशी नागरिक का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले दो गिरफ्तार
Wed, 09 Aug 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गुजरात के सूरत शहर में पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद रूबेल हुसैन का फर्जी पता गैसड़ी, जिला बलरामपुर दिखाकर जन्म प्रमाणपत्र बनाने वाले दो आरोपियों को सूरत पुलिस, क्राइम ब्रांच गुजरात एवं स्थानीय कोतवाली की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को गुजरात पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर बलरामपुर से ले गई है।
गैसड़ी इंस्पेक्टर ओपी सिंह चौहान ने बताया कि गत 12 जुलाई को बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद रुबेल हुसैन निवासी डुमेलिया थाना जैसोर, जनपद जैसोर बांग्लादेश का नाम कासिम अंसारी पुत्र सफीकुल इस्लाम अंसारी निवासी गैसड़ी, तहसील तुलसीपुर, बलरामपुर के नाम से जन्म प्रमाणपत्र बनाया गया था। इसे मुंबई में रहने वाले खलील निवासी बेगमबाड़ी गोवंडी मुंबई ने गैसड़ी कस्बा के रहने वाले जमशेद आलम से बनवाया था। जमशेद ने उक्त जन्म प्रमाणपत्र यहीं के रहने वाले नफीस से बनवाया था। मंगलवार को क्राइम ब्रांच गुजरात व सूरत पुलिस ने गैसड़ी पुलिस की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के मोबाइल में बांग्लादेशी नागरिक के जन्म प्रमाणपत्र का डाटा भी मिला है। गुजरात पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है।