Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Two accused acquitted in 15-year-old murder case

Gonda News: 15 साल पुराने हत्या के मामले में दो आरोपी दोषमुक्त

Mon, 02 Nov 2026 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Two accused acquitted in 15-year-old murder case
गोंडा। मोतीगंज थाना के भुल्लैया कोल्हुआ गांव में वर्ष 2011 में हुई बंशीलाल की हत्या के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। अपर जिला जज फूलचंद्र कुशवाहा ने सुनवाई के बाद इंदर पासी और कल्लू को बरी करने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, बंशीलाल की हत्या कर 8/9 अगस्त 2011 की रात शव नहर में फेंक दिया गया था। उनकी पत्नी सूरसता ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सुनवाई के दौरान दो आरोपियों की मृत्यु हो गई, जबकि एक की पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड भेज दी गई। अदालत ने पाया कि अभियोजन के गवाह प्रत्यक्षदर्शी नहीं थे और उनके बयानों में विरोधाभास था। अभियोजन आरोपों को संदेह से परे साबित नहीं कर सका। अदालत ने शिकायतकर्ता के खिलाफ झूठा आरोप लगाने और मिथ्या साक्ष्य देने के मामले में धारा 344 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश भी दिया।
विज्ञापन

अग्रिम जमानत अर्जी खारिज
गोंडा। सत्र न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह ने अंजनी कुमार गुप्ता और रेनू की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी। दोनों की ओर से अधिवक्ता ने सुनवाई के दौरान जमानत अर्जी पर जोर नहीं दिया। इस पर अदालत ने अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को निरस्त कर दिया।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग समेत दो को मिली जमानत
गोंडा। सत्र न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह ने मारपीट के मामले में 76 वर्षीय सोमेई और उनके बेटे रिंकू कुमार की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली। अभियोजन के अनुसार, 14 दिसंबर 2024 को मेड़ उखाड़ने के विवाद में आरोपियों ने शिकायतकर्ता के परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी। इसमें तीन लोगों को चोटें आई थीं। - संवाद

दहेज हत्या के आरोपी पति की जमानत अर्जी खारिज
गोंडा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में सत्र न्यायाधीश दुर्ग नरायन सिंह ने आरोपी पति सूरज उर्फ लल्लू की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अभियोजन के अनुसार, महिला की शादी चार जून 2025 को हुई थी और 25 जनवरी 2026 को ससुराल में उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने अतिरिक्त दहेज में बाइक और सोने की चेन की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपपत्र दाखिल किया।-संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed