फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Tulsi resides in everyone's heart through Ramcharit Manas

Gonda News: रामचरित मानस से सभी के हृदय में बसे तुलसी

Thu, 31 Jul 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 31 Jul 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Tulsi resides in everyone's heart through Ramcharit Manas
राजापुर सूकरखेत में तुलसी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बलरामपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष आरती ति
परसपुर (गोंडा)। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर बृहस्पतिवार को श्री तुलसी जन्मभूमि न्यास व सनातन धर्म परिषद के तत्वावधान में राजापुर सूकरखेत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रामचरित मानस के माध्यम से तुलसीदास सभी के हृदय में बस गए हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सनातन धर्म परिषद के अध्यक्ष डॉ. स्वामी भगवदाचार्य ने तुलसीदास की जन्मभूमि राजापुर सूकरखेत को प्रामाणिक जन्मभूमि घोषित करने पर बल दिया। कहा कि जन्मभूमि राजापुर सूकरखेत के विकास की नितांत आवश्यकता है।
विज्ञापन

बलरामपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस की रचना कर सभी के दिल में प्रभु श्रीराम को बसा दिया है। हर घर में मानस पहुंचाने वाले तुलसीदास जी मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के प्रिय भक्त थे। आरती ने कहा कि सनातन धर्म व हिंदुत्व की रक्षा के लिए सभी को एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने इस स्थली के विकास पर बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बलरामपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी ने कहा कि मंदिर के आसपास विकास दिख रहा है। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि इस स्थली के विकास को देखकर अच्छा लग रहा है। परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि पर्यटन विभाग ने जन्मस्थली की जगह तपोस्थली घोषित किया है, लेकिन प्रामाणिक तौर पर यह जन्मस्थली है। इसके लिए पत्राचार के माध्यम से पर्यटन विभाग को अवगत कराया जाएगा।
व्यापारी नेता रामकुमार सोनी ने भी विचार व्यक्त किए। न्यास अध्यक्ष ने तुलसी जन्मभूमि के लिए कार्य करने वाले लोगों को तुलसी सम्मान से नवाजा।इस अवसर पर सांवल चौधरी, रामनिहाल सोनी, जसकरन गुप्ता, मोहित पांडेय, अशोक सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, ओंकार सिंह, कन्हैया लाल पांडेय आदि मौजूद रहे।


अखंड पाठ का हुआ आयोजन
परसपुर। तुलसी स्मारक इंटर काॅलेज में तुलसी जयंती की पूर्व संध्या पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया। बृहस्पतिवार को रामायण पाठ के समापन पर पूर्णाहुति कर तुलसीदास के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य भानु प्रताप सिंह, एनके मिश्र, राजेश प्रताप सिंह, भरत सिंह, संजय पंत आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed