फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Truck-tanker collision, villagers looted petrol

ट्रक-टैंकर में टक्कर, पेट्रोल लूट ले गए ग्रामीण

Sun, 22 Dec 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Truck-tanker collision, villagers looted petrol
गोंडा के करनैलगंज में कोहरे के चलते छतिग्रस्त हुई ट्रक को सड़क से किनारे हटवाते पुलिस के जवान। - फोटो : GONDA
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज जरवल रोड के बीच जहांगीरवा रेलवे गेट के पास रविवार की सुबह पेट्रोल भरे टैंकर व ट्रक की भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों के चालक व क्लीनर को चोटें नहीं आई हैं। मगर भिड़ंत के बाद टैंकर के अगले हिस्से में रिसाव शुरू हो गया। मौके पर आस-पास के गांव के लोग एकत्र हो गए और डिब्बों में पेट्रोल भरकर भागने लगे।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी भंभुआ शैलेष कुमार सिंह ने बताया कि टैंकर लखनऊ से पेट्रोल लेकर बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा जा रहा था। जहांगीरवा रेलवे क्रॉसिंग के पास कोहरे के कारण सामने से आ रहे ट्रक से टैंकर की भिड़ंत हो गई। जिससे टैंकर के अगले हिस्से में रिसाव शुरू हो गया। इसी बीच आस-पास के लोग मौके पर जुट गए और डिब्बों में पेट्रोल भरकर भागने लगे।
विज्ञापन

टैंकर चालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी अरुण कुमार गौतम, मुनव्वर अली, वीरेश पाल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को भगाया। बताया कि पेट्रोल बहता देख एहतियातन फायर टेंडर बुला लिया गया। इस हादसे में ट्रक और टैंकर के चालक व क्लीनर सुरक्षित हैं। गनीमत रही कि पेट्रोल बहते समय कोई हादसा नहीं हुई। चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी तक किसी तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed