फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Truck stuck on the road, took six hours jam

मार्ग पर ट्रक फंसा, छह घंटे लगा जाम

Sun, 03 Jul 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sun, 03 Jul 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Truck stuck on the road, took six hours jam
सड़क पर फंसा ट्रक - फोटो : अमर उजाला
कस्बा नवाबगंज के कटी तिराहे से होकर मनकापुर को जाने वाली सड़क बरसात की वजह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। सड़क पर जगह-जगह हुए गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने से कस्बे के लोगों का आवागमन बाधित हो गया है। रविवार को सुबह छह बजे शुगर मिल के सामने इस सड़क पर गिट्टी लदे ट्रक के फंस जाने से सड़क पर लंबा जाम लग गया। दोपहर बाद गड्ढे में फंसे ट्रक को किसी तरह निकाला जा सका। इससे करीब छह घंटे तक सड़क के दोनों तरफ जाम लगा रहा। 
विज्ञापन


इस सड़क पर छोटे-बड़े करीब एक हजार दो पहिया व चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिदिन होता है। इस सड़क पर बरसात होने से जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जुलाई सत्र में विद्यालयों के खुलने से लड़कियों के लिए एकमात्र कन्या इंटर कॉलेज जो कि कस्बे में स्थित है, पढ़ाई के लिए आने-जाने में दिक्कतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


कस्बे के आसपास करीब बसे दर्जनों गांवों के लोगों को रोजमर्रा की वस्तुओं की खरीद करने के लिए बाजार आने में परेशानी हो रही है। इस बदहाल सड़क पर रविवार को गिट्टी लदे ट्रक के फंस जाने से करीब छह घंटे जाम लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के कैरेट तिवारी, अरुण गुप्ता, राजेंद्र यादव, मोहम्मद इदरीस, मोनू सेठी, शेरु सरदार, रवि श्रीवास्तव, पीयूष, पप्पू व अच्छन आदि ने सड़क से जलनिकासी कराने व मरम्मत कराने की मांग की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed