{"_id":"588e2a004f1c1b2d3de8042d","slug":"truck-overturned-o-jeep-3-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप पर पलटा ट्रक, दो बहनों समेत 3 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप पर पलटा ट्रक, दो बहनों समेत 3 की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बलरामपुर
Updated Sun, 29 Jan 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौराहे पर खड़ी सवारी जीप के ऊपर अनियंत्रित होकर गन्ना लदा ओवरलोड ट्रक अचानक पलट गया। जिससे जीप में बैठे एक ही परिवार की दो सगी वृद्ध बहनों व एक मासूम की मौत हो गई। हादसे में जीप चालक तथा दो अन्य बच्चे गंभीर रुप से जख्मी हैं।
घंटों मशक्कत के बाद गन्ने के नीचे दबी जीप को क्रेन से बाहर निकाला गया है। मौके पर लोगों ने ट्रक चालक की जमकर धुनाई कर दी। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खजुरिया के मजरे धर्मपुर निवासी गोले के घर की महिलाएं व बच्चे रविवार को लड़की की बरछकाई करने लालबोझी गांव जा रहे थे। यह लोग आबर चौराहे से सवारी जीप में सवार हुए थे।
विज्ञापन
जीप अभी खड़ी ही थी कि अचानक बगल से गुजर रहा गन्ना लदा ओवरलोड ट्रक जीप के ऊपर ही पलट गया। जीप में बैठे सभी लोग गन्ने के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर गन्ने के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला।
घटना में गोले की 60 वर्षीय पत्नी नूरुजंहा तथा बकरीदी की 55 वर्षीय पत्नी सहबानी की मौके पर ही मौत हो गई। नूरजहां तथा सहबानी सगी बहनें थी। गाड़ी में परिवार के तीन बच्चे भी बैठे थे। बच्चों में अजीज (11), रेहान (6) तथा गुलनाज (5) शामिल थे।
यह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जीप को क्रेन बुलाकर बाहर निकाला गया। घायल बच्चों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीप का चालक जरवा निवासी कल्पनाथ(35) भी घायल हो गया है। अस्पताल में गंभीर रुप से घायल रेहान की इलाज के दौरान मौत हो गई।
अजीज व गुलनाज तथा चालक कल्पनाथ का इलाल चल रहा है। गौरा चौराहा थानाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।