फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Truck driver beaten and robbed 72 hundred rupees

ट्रक चालक को पीट 72 सौ लूटे

Sun, 12 Jul 2015 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Sun, 12 Jul 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन

फैजाबाद-गोरखपुर हाईवे पर लोलपुर गांव के पास शनिवार देर रात बाइक सवार चार लुटेरों ने ट्रक चालक को पीटकर 72 सौ रुपए नकदी लूट ली और धमकी देकर फरार हो गए। ट्रक चालक की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने दो लुटेरों को दबोच लिया। मगर उनके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

विज्ञापन


पकड़े गए लुटेरों के पास से लूट की 72 सौ रुपये नकदी व बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने लुटेरों समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट, लूट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के गोहन्ना गांव के रहने वाले राममिलन ने बताया कि वह ट्रक चलाता है। शनिवार की देर रात ट्रक लेकर बस्ती से इलाहाबाद जा रहा था। रास्ते में फैजाबाद-गोरखपुर हाईवे पर लोलपुर गांव के पास ट्रक रोकर खेत को चला गया।
विज्ञापन


राममिलन ने बताया कि उसके गांव का रहने वाला क्लीनर सोनू ट्रक में ही सो रहा था। राममिलन के मुताबिक जब वह खेत से लौटा तो बाइक सवार चार लुटेरों ने उसे रोक लिया और मारपीट कर उससे 72 सौ रुपये नकदी लूटकर फरार हो गए। राममिलन ने बताया कि वह ट्रक लेकर कटरा शिवदयालगंज की ओर जा रहा था तभी लकड़मंडी चौकी प्रभारी सुदामा यादव उसे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने चौकी प्रभारी को लूट के बारे में बताया तो वह मौके के लिए चल दिए। चौकी प्रभारी ने दो लुटेरों को दबोच लिया। जबकि उनके दो साथी चकमा देकर भाग निकले। चौकी प्रभारी सुदामा यादव ने बताया कि पकड़े गए लुटेर धर्मेन्द्र सिंह उर्फ गबलू सिंह निवासी चौखडिया व सुमित शर्मा निवासी कस्बा नवाबगंज के पास लूट के 72 सौ रुपये व लूट में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है।


चौकी प्रभारी के मुताबिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी विजय पांडेय निवासी अलगटवापुर व पोकई निषाद निवासी मल्लाहनपुरवा के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में ट्रक चालक राममिलन ने थाना नवाबगंज में धर्मेन्द्र सिंह उर्फ गबलू सिंह, विजय पांडेय, पोकई निषाद व सुमित शर्मा के खिलाफ मारपीट, लूट व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed