फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Troubled woman hanged by torture

प्रताड़ना से तंग महिला ने फंदे से लटककर दी जान

Sun, 10 Jan 2021 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Troubled woman hanged by torture
गोंडा। पति व जेठानी की प्रताड़ना से तंग महिला ने छप्पर के बड़ेर के सहारे साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी। मामले में पति व जेठानी के खिलाफ कोतवाली मनकापुर में आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

जनपद बाराबंकी के थाना सफदरगंज क्षेत्र के डमौरा गांव निवासी शेषनाथ पुत्र छत्तरधारी ने रविवार को कोतवाली मनकापुर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी पुत्री अर्चना देवी (38) का विवाह वर्ष 2011 में कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के मछली गांव लौकहा के मजरे पुरविहन पुरवा निवासी गोपाल पुत्र यदुवंश के साथ किया था।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अर्चना अपने ससुराल में थी। शेषनाथ का आरोप है कि उसके दामाद गोपाल व जेठानी गीता रोज अर्चना को प्रताड़ित करते थे। शनिवार की सुबह नाती अंश ने फोन करके बताया कि रात में पापा ने मम्मी को बहुत मारा पीटा है। जिससे वह रो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेषनाथ ने बताया कि उसी दिन देर शाम उनकी बहन प्रभावती पत्नी केवल चंद जिसकी उक्त गांव में शादी हुई है ने उन्हें बताया कि अर्चना ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली है। शेषनाथ का आरोप है कि उसकी बेटी अर्चना ने पति और जेठानी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की है।

शेषनाथ की तहरीर पर कोतवाली मनकापुर पुलिस ने पति गोपाल व जेठानी गीता के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज की है। आत्महत्या के बाद से अर्चना का पति व जेठानी गीता घर से गायब हैं। प्रभारी निरीक्षक केके राणा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed