{"_id":"64fdfe7369fb82122502b044","slug":"trisha-will-study-at-kings-law-college-london-gonda-news-c-100-1-gon1003-4052-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लंदन के किंग्स लॉ कॉलेज में पढ़ाई करेंगी तृषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लंदन के किंग्स लॉ कॉलेज में पढ़ाई करेंगी तृषा
Sun, 10 Sep 2023 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
तृषा सिंह। - संवाद
गोंडा। पूर्व राज्यमंत्री और वरिष्ठ सपा नेता योगेश प्रताप सिंह की बेटी तृषा सिंह लंदन के प्रसिद्ध किंग्स लॉ कॉलेज में कानून की पढ़ाई करेंगी। तृषा की प्रारंभिक शिक्षा शहर के फातिमा स्कूल से हुई है। उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट लखनऊ के सिटी मांटेसरी स्कूल किया है। लखनऊ के नेशनल पीजी कॉलेज से प्रथम श्रेणी में बीकाॅम (ऑनर्स) व दिल्ली विश्वविद्यालय के काॅलेज लाॅ कैंपस से विधि स्नातक प्रथम श्रेणी में पास किया। कानून की पढ़ाई में रुचि रखने वाली तृषा ने हैदराबाद के नालासर विश्वविद्यालय से कांट्रेक्ट लाॅ में एडवांस डिप्लोमा भी किया है। वह उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में प्रशिक्षु तथा शोध सहायक के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।
पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि तृषा को विश्व के कई ख्यातिप्राप्त विधि संस्थानों जैसे ट्रिनिटी काॅलेज डबलिन आयरलैंड, क्वींस मेरी यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन, लाइडेन यूनिवर्सिटी नीदरलैंड्स, एमस्टर्डम यूनिवर्सिटी नीदरलैंड, आबेडिन यूनिवर्सिटी, यूनाइटेड नेशन इंटर रीजनल क्राइम एंड जस्टिस रिसर्च इंस्टीट्यूट इटली से प्रवेश के लिए ऑफर लेटर मिला था। सभी प्रस्तावों पर विचार के बाद तृषा ने लंदन के प्रसिद्ध किंग्स लॉ कॉलेज में प्रवेश का फैसला लिया है।