{"_id":"580a559a4f1c1b1030704c62","slug":"tribute-to-martyrs-on-memorial-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 21 Oct 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
शहीद की पत्नी को किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस स्मृति दिवस पर शुक्रवार को पुलिस लाइंस के शहीद स्मारक स्थल पर शहीद पुलिसकर्मियों को सलामी दी गई। शहीद स्मारक पर अधिकारियों ने पुष्प चक्र तो पुलिसकर्मियों ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पुलिस लाइंस के शहीद स्मारक स्थल पर एकत्र हुए। यहां शहीद पुलिस कर्मियों को हर साल की तरह इस साल भी पहले सलामी दी गई। 21 अक्तूबर 1959 को भारत-चीन की सीमा पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के 10 जवान कर्तव्यों को निभाते हुए शहीद हो गए थे। तभी से उनकी याद में पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है।
इस साल प्रदेश में कुल 116 पुलिस कर्मियों ने अपना कर्तव्य निभाते हुए प्राण न्यौछावर किए। डीआईजी जितेंद्र प्रताप सिंह ने शहीद पुलिस कर्मियों के नाम पढ़कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद डीआईजी, अपर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार सिंह, सीओ सिटी भरत यादव, सीओ मनकापुर विजय आनंद, सीओ करनैलगंज एस हम्द समेत पुलिस अधिकारियों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
प्रतिसार निरीक्षक रामकिशोर समेत पुलिसकर्मियों ने स्मारक पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद डीआईजी जितेंद्र प्रताप सिंह ने थाना मोतीगंज क्षेत्र के रहने वाले शहीद उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह की पत्नी विजयलक्ष्मी सिंह को पांच हजार रुपये व शाल दी। शहीद आरक्षी अरुण कुमार सिंह आगरा में तैनात थे, वह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे।