फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Trees falling from the storm and rainfall, water filled on the road

आंधी बारिश से पेड़ गिरे,दीवार ढही तार टूटने से रात भर गुल रही बत्ती

Wed, 10 Jul 2019 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 09:45 PM IST
विज्ञापन
Trees falling from the storm and rainfall, water filled on the road
10जीडीएपी8-गोंडा के उतरौला रोड पर पालीटेक्निक के निकट बबलू की ढाबली पर गिरा पेड़ - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले में मंगलवार की देर शाम को तेज आंधी के साथ शुरू हुई बारिश से मसकनवा क्षेत्र में पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। रेतवागाड़ा में बारिश से दीवार व छप्पर गिर गया। इटियाथोक क्षेत्र के कुआनों जंगल में एचटी लाइन टूट कर गिर गई। पेड़ व डाल से तार टूटने से बत्ती गुल हो गई। जिससे शहर की तीन लाख आबादी अंधेरे में रही। नगर के झंझरी फीडर से जुड़ा इलाका गिर्द गोंडा, परसन पुरवा आदि में सुबह 10 बजे बिजली आ सकी। जोरदार बारिश से शहर में नाला-नाली के सफाई की भी पोल खुल गई। नाला नाली चोक होने से कई मोहल्ले में लोगों के घरों व सड़क पर जलभराव से गंदगी रही। शहर की कई सड़कों पर जलभराव व गंदगी से सुबह बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। नगर के पटेल नगर, ईदगाह रोड, सिविल लाइन में कई सड़कों पर जलभराव रहा। इतना ही नही ड्रेनेज सिस्टम न बनने से कचहरी परिसर, आयुक्त कार्यालय परिसर में जलभराव रहा। बुधवार को अधिवक्ताओं व वादकारियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

किसानों ने शुरू की धान की रोपाई
गोंडा। समय से बारिश शुरू हो जाने से किसानों की खेती किसानी से उम्मीदें जुड़ गईं हैं। जिले में झमाझम बारिश होने से जिन किसानों के खेत में बेड़न तैयार था उन किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। बारिश हो जाने से किसानों के बेड़न की सिंचाई हो जाने से किसान खुश हैं। इससे धान का बेड़न जल्द तैयार हो जाएगा। इसके अलावा बारिश के पानी से सबसे अधिक गन्ने की फसल को फायदा हुआ है। बारिश न होने से किसानों को गन्ने व धान के बेड़न की पंपिंग सेट से सिंचाई करनी पड़ रही थी। किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए सिंचाई करने में हलकान थे। अब बारिश हो जाने से किसानों के सभी फसलों की एक साथ सिंचाई हो जाने से किसानों ने राहत की सांस ली है। मंगलवार की रात में अच्छी बारिश होने से किसान के खेत भर गये इसके बाद जिन किसानों के धान की बेड़न तैयार थी उन्होंने बुधवार को धान की रोपाई शुरू कर दी। बुधवार को अधिकतर किसान अपने धान की खेती में लगे दिखे।
विज्ञापन

नाले के बराबर ऊंची नही की सड़क
गोंडा। शहर से सटे गिर्द गोंडा क्षेत्र में शहर से अयोध्या हाईवे को जोड़ने वाली सड़क खस्ता हाल है। हाल ही में लोक निर्माण विभाग ने दयाराम तालाब से मुन्नन खां चौराहे तक दोनो ओर नाले का निर्माण कराया था। चौराहे के पास नाले के बराबर सड़क की ऊंचाई न बढ़ाने से अब भी वहां पर पहले की तरह जलभराव हो रहा है। दो माह पहले विभाग ने उस सड़क की मरम्मत करायी थी लेकिन जल जमाव होने से फिर सड़क जगह जगह से टूट गई। चौराहे के रोड पर जलभराव बना रहने से तमाम गड्ढे बन गये हैं। जिससे वहां वाहनों को पलटने बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है। शहर को जोडने वाली सबसे प्रमुख रोड होने के कारण छोटे बड़े वाहनों के आवागमन के साथ बड़ी तादात में रोजाना पब्लिक का आना जाना होता है। विभाग के अधिकारियों ने लापरवाही कर इस बात को देखने की जहमत नही उठाई कि जिस लेबल पर नाले का निर्माण हो रहा है उसी के मुताविक सड़क को भी ऊंचा बनाया जाना चाहिए। चौराहे के पास सड़क पर जमा पानी नाले में नही जा रहा है। जबकि नाला कई जगह अधूरा है वहीं कई स्थान पर लोगों के आने जाने के लिए निर्माण के दौरान मिट्टी डाल दिये जाने से नाला बन्द है। निर्माण कार्य हो जाने के बाद विभाग ने नाले की मिट्टी को नही हटाया। जिससे सड़क व मुहल्ले का पानी तालाब में नही जा रहा है। लोगों को टूटी सड़क व जलभराव से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाब पर अतिक्रमण से युसुफ नगर बना टापू
जोरदार बारिश होने से नगर से सटे गिर्द गोंडा ग्राम पंचायत का युसुफ नगर मजरा टापू बन गया। बारिश का पानी न निकलने से मजरे के करीब 300 परिवार जल भराव से घिर गये हैं। मजरे के लोगों का कहना है कि पहले बारिश के दिनों में मजरे का पानी पास के सड़क किनारे बने तालाब से होकर पुलिया से निकल जाता था। अब मजरे से सटे हाईवे पर गौसिया मस्जिद के पास बने पुलिया पर तालाब में मछली पालन कर अतिक्रमण कर लिये जाने से पुलिया से जल निकासी नही हो पा रही है। तालाब में मछली को रोकने के लिए पुल के पास जाली लगा दिये जाने से पानी का बहाव रूक गया है। मजरे के लोगों का कहना है कि कई अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई देखने तक नही आया है। लोगों को कहना था कि जल जमाव बना रहने से बारिश में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है जल भराव न हटा तो मजरे में खतरनाक महामारी फैलने की आशंका है।
बारिश से दीवार ढही
बाबागंज। दो दिन से हो रही बारिश ने जहां सभी को सराबोर कर दिया है वहीं कई जगह दिक्कत भी हो गई है। बरसात की वजह से छुट्टा मवेशी गांव में घुस रहे है जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बीती रात लगातार बारिश से ग्राम रेतवागाड़ा के मजरा जुड़ावन पुरवा के बृजलाल की निर्माणधीन दीवार ढह गई है। दीवार गिरने से बगल के हरिशंकर का छप्पर भी गिर गया।
बारिश से सड़क पर पेड़ गिरने से बाधित रहा आवागमन
मसकनवा। मंगलवार की रात से शुरू हुई बारिश के कारण सड़क के किनारे लगे कई पेड़ के गिरने से मसकनवा से मनकापुर रोड पर बुधवार को आवागमन बाधित रहा। ग्राम गढ़नही रेलवे क्रॉसिंग के पास बबूल का पेड़ रोड पर गिर जाने से रास्ता बाधित हो गया। तीसरी घटना मांडा से आज्ञामाफी रोड पर बांस की कोठ गिर गया। इसमें रास्ते पर जा रहेा स्कार्पियो सवार परिवार बाल बाल बच गए। जगह जगह पेड़ व डाल गिरने से लोगों को आवागमन मे परेशानी झेलनी पड़ी। लगातार बरसात से छपिया थाने, ब्लॉक स्वास्थ्य केंद्र, कस्तूरबा जूनियर विद्यालय सहित बाजार के गौराचौकी मार्ग पर जलभराव की स्थिति हो गयी। बिजली के पोल व तार गिरने से चौबीस घंटे से क्षेत्र मे बिजली आपूर्ति बाधित है।

एचटी लाइन टूटकर कुआनों जंगल में गिरी
इटियाथोक । मंगलवार की रात में हुई लगातार बारिश से दो बिजली घरों को सत्रह घंटे से बिजली नहीं मिल पाई। एचटी लाइन का तार कुआनो जंगल में टूट कर गिर गयी। बारिश होने से जंगल में आग नहीं लगी वर्ना बड़ी घटना हो जाती। दूसरी ओर बुधवार को बारिश के चलते तार खींचने में कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार की देर शाम तक बिजली बहाल नहीं हो पाई। इटियाथोक और खरगूपुर बिजलीघर को बलरामपुर से बिजली की आपूर्ति की जाती है। बलरामपुर से आने वाली एचटी लाइन का तार मंगलवार की रात दस बजे कुआनो जंगल में टूट गया। लगातार हो रही बारिश के चलते कर्मचारी तार नहीं खींच सके। जिससे दोनों बिजली घरों के करीब दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बुधवार की शाम तक बिजली नहीं मिल पाई। अवर अभियंता एसके मौर्य ने बताया कि लाइन मरम्मत का कार्य चल रहा है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed