{"_id":"574342eb4f1c1b164d691013","slug":"trees-fall-down-on-roads-to-the-storm","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी से सड़कों पर गिरे पेड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी से सड़कों पर गिरे पेड़
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Mon, 23 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
पेड़ गिरने से लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार की सुबह अचानक मौसम ने करवट बदली। भीषण गर्मी के बाद तेज बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, तेज आंधी के चलते कई स्थानों पर पेड़ सड़क पर गिर गए और आवागमन बाधित हो गया। घंटों मशक्कत के बाद आवागमन बहाल हो सका।
ललिया-हरैया मार्ग पर नई बस्ती में तेज आंधी के चलते पीपल का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से घंटों आवागमन ठप रहा। लोगों ने किसी तरह रास्ते से पेड़ हटाया और जब जाकर आवागमन बहाल हुआ।
वहीं, महराजगंज बाजार में तेज बारिश के चलते सड़कों पर पानी भर गया, जिसके चलते लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उधर, गैसड़ी बाजार में भी तेज आंधी के चलते कई जगह पेड़ टूट कर गिर गए।
विज्ञापन
लोगों के घरों के टीन शेड भी उड़ गए। कोतवाली परिसर में विद्युत तार पर आम का पेड़ गिर गया। बिजली न होने के चलते कोई हादसा नहीं हुआ। किसानों का कहना है कि बारिश होने से गन्ना व सब्जी की की फसल को काफी फायदा हुआ है। बारिश होने से खरीफ की फसल की बुवाई करने में भी अब आसानी होगी।