फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Treat farmers well who come to sell paddy: ADM

धान बेचने आए किसानों के साथ करें अच्छा व्यवहार : एडीएम

Mon, 30 Oct 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 30 Oct 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Treat farmers well who come to sell paddy: ADM
गोंडा। जिले में एक नवंबर से धान खरीद शुरू हो जाएगी। उसके पहले सोमवार को शहर के वेंकटाचार्य क्लब सभागार में कार्यशाला का आयोजन कर खरीद की तैयारियों की समीक्षा की गई। एडीएम सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि किसानों को धान की बिक्री करने में किसी तरह की समस्या नहीं होना चाहिए। अपनी उपज बेचने आए किसानों से अच्छा व्यवहार किया जाए और नियमानुसार धान की खरीद की जाय।
विज्ञापन

सीडीओ एम. अरुन्मोलि ने कहा कि सभी क्रय केंद्र पर टोकन रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर, निरीक्षण पंजिका, बोरा रजिस्टर आदि उपलब्ध होनी चाहिए। यदि किसी केंद्र से शिकायत मिली तो संबंधित क्रय केंद्र प्रभारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। किसानों का समय से भुगतान कराना डिप्टी आरएमओ की नैतिक जिम्मेदारी है। उपज बेचने के बाद किसानों को भटकना न पड़े इसके लिए बैंकों से समन्वयक बनाकर रखें। डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने कहा कि धान खरीद की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार से जिले के 125 क्रय केंद्रों पर खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र पर पेयजल, प्रकाश व किसानों को बैठने की उचित व्यवस्था की गई है। किसानों से अपील की जाती है कि जल्द ही धान बेचने के लिए पंजीकरण करा लें, ताकि उन्हें अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या न हो। अधिकारियों की टीम समय समय पर निरीक्षण कर खरीद की हकीकत परखेगी। इस दौरान सभी क्रय एजेंसी के अधिकारी व क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed