{"_id":"6543e8b696f4b6c1cb04f649","slug":"transportation-of-about-10-lakh-people-from-48-villages-will-become-easier-gonda-news-c-100-1-slko1028-6979-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 48 गांवों के करीब 10 लाख लोगों का आसान होगा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 48 गांवों के करीब 10 लाख लोगों का आसान होगा आवागमन
Thu, 02 Nov 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 02 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
गोंडा में चचरी माझा से भौरीगंज व परसपुर जाने वाली जर्जर सड़क।
परसपुर/गोंडा। करनैलगंज के सरयू स्टेशन से चचरी माझा होते हुए भौरीगंज वाया परसपुर जाने वाली सड़क के दिन बहुत जल्द बहुर जाएंगे। शासन ने इसके निर्माण को हरी झंडी दे दी है। 25 किलोमीटर लंबी सड़क करीब पांच साल से जर्जर अवस्था में थी। कुल 86 करोड़ 15 लाख रुपये से इसका निर्माण कराया जाएगा। पहली किस्त 21 करोड़ 54 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। सड़क निर्माण हो जाने के बाद 48 से ज्यादा गांवों के करीब दस लाख लोगों को आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
सरयू स्टेशन से चचरी, भौरीगंज व परसपुर को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढों की भरमार है। सड़क इस कदर क्षतिग्रस्त है कि करीब 10 किलोमीटर तक लोगों को हिचकोले खाना पड़ता है। वहीं, सड़क एक लेन की है जिससे आने-जाने में मुश्किलें होती हैं। कभी भी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के लोग पांच साल से सड़क के मरम्मत की मांग कर रहे हैं। जनप्रतिनिधि भी इसके लिए पत्राचार करते रहे। विभाग ने भी कई बार कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी, लेकिन स्वीकृति का इंतजार बढ़ता चला गया।
लंबे समय के बाद लोगों को सरकार ने अब दो लेन की सड़क का तोहफा दिया है। इससे करीब 10 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। लोक निर्माण विभाग खंड-2 के अवर अभियंता अनिल ने बताया कि राज्य सड़क निधि योजना के तहत 86 करोड़ 15 लाख रुपये से 25 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया है। पहली किस्त के रूप में 21 करोड़ 54 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से की थी मांग
कैसरगंज के भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह व करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर शाहपुर-चचरी-भौरीगंज व परसपुर मार्ग को बनाए जाने की मांग की थी। सांसद ने तीन अन्य सड़कों के भी निर्माण की मांग की है। उन्होंने तीन अक्तूबर को भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। इसके बाद अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल ने प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया था। विधायक ने भी मुख्यमंत्री से मिलकर जर्जर सड़क के निर्माण के लिए पत्र दिया था।
इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ
परसपुर, मधईपुर खांडेराय, भौरीगंज, राजापुर, भौरीगंज, नरायनपुर जैसिंह, नरायनपुर साल, नरायनपुर ललक, सरैंया, सकतपुर, बरतरा, बरदहा, रुदौली, शाहपुर, चचरी, बरगदी, कूरी, कटरा शहबाजपुर, मोहम्मदपुर गड़वार सहित आदि गांवों की लाखों आबादी को फायदा मिलेगा। छात्र-छात्राओं, किसानों, व्यापारियों व आम नागरिकों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।
शीघ्र ही निर्माण की प्रक्रिया होगी शुरू
करनैलगंज के सरयू स्टेशन से चचरी मांझा होते हुए भौरीगंज व परसपुर की सड़क निर्माण को स्वीकृति मिलने की सूचना प्राप्त हुई है। पहली किस्त भी जारी हो गई है। लोक निर्माण विभाग खंड दो इसका निर्माण कराएगा। शीघ्र ही निर्माण की प्रक्रिया शुरू होगी।
- भगवान दास, अधीक्षण अभियंता लोनिवि