फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Transformer oil stolen, electricity crisis deepens

Gonda News: ट्रांसफार्मर का तेल चोरी, गहराया बिजली संकट

Wed, 08 Apr 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 08 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Transformer oil stolen, electricity crisis deepens
लुढ़का पड़ा ट्रांसफार्मर।
परसपुर। भौरीगंज-पूरे धिरजा मार्ग पर तुलसी पार्क के पास लगे 250 केवीए ट्रांसफार्मर को मंगलवार को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया गया और उसमें से तेल चोरी कर लिया। करीब 500 की आबादी को बिजली संकट से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ट्रांसफार्मर चबूतरे से नीचे गिरा पड़ा था। ट्रांसफार्मर का तेल गायब था। कुछ तेल जमीन पर बह चुका था। केबल कटे हुए थे और नेट-बोल्ट खुले पड़े थे। ट्रांसफार्मर का ढक्कन भी कुछ दूरी पर पड़ा मिला। जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सभासद सिद्धांत शुक्ला, जगदीश सोनी, ओम शंकर शुक्ला, बनवारी विश्वकर्मा, विजय कौशल और ओंकार कौशल ने बताया कि बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटना को अंजाम देने के लिए तकनीकी जानकारी जरूरी होती है। आशंका जताई जा रही है कि इसमें किसी जानकार व्यक्ति की संलिप्तता हो सकती है, जिसे पावर हाउस की कार्यप्रणाली की जानकारी रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ मुकेश कुमार और जेई विद्या सागर के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 1:15 बजे अज्ञात लोगों ने ट्रांसफार्मर को चबूतरे से नीचे गिराकर उसमें से तेल चोरी कर लिया। इस दौरान ट्रांसफार्मर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीओ ने बताया कि जिला मुख्यालय से नया ट्रांसफार्मर मंगाया जा रहा है और देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed