फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Transformer blew, 30 thousand people in the dark

ट्रांसफार्मर फुंका, 30 हजार आबादी अंधेरे में

Fri, 06 May 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Fri, 06 May 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Transformer blew, 30 thousand people in the dark
जला ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
 खरगूपुर बिजलीघर में लगा तीन एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर गुरुवार की रात अचानक आए फाल्ट से फुंक गया, जिससे इस ट्रांसफार्मर से जुड़ी विशुनापुर व टाउन एरिया की करीब 30 हजार आबादी की बत्ती गुल हो गई है। बिजली न मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में दिक्कतें हो रही हैं। 
विज्ञापन


बलरामपुर जनपद से संचालित होने वाला खरगूपुर बिजलीघर जिले के सबसे पुराने बिजलीघरों में एक है। जहां बीते 18 वर्षों से चल रहा तीन एमवीए का पावर ट्रांसफार्मर गुरुवार की रात किसी लोकल फाल्ट के चलते फुंक गया है।
विज्ञापन


इस ट्रांसफार्मर पर विशुनापुर के साथ ही टाउन एरिया के कई हिस्सों का लोड था। जिसके चलते यहां रहने वाली 30 हजार आबादी की बिजली ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से ही गुल हो गई है। हालांकि उपकेंद्र में पांच एमवीए क्षमता का एक और ट्रांसफार्मर भी लगा है, लेकिन उस पर बिजली का लोड क्षमता से कहीं ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, असिस्टेंट इंजीनियर संदीप तिवारी के मुताबिक बिजलीघर में लगे पांच एमवीए के दूसरे ट्रांसफार्मर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत विशुनापुर व टाउन एरिया को वह बिजली की सप्लाई कर रहे हैं, जिसमें चार-चार घंटे के अंतराल पर लोगों को बिजली दी जा रही है।


वहीं, फुंके हुए पावर ट्रांसफार्मर के स्थान पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के लिए फैजाबाद से मंगाया गया है, जिसके देर रात तक खरगूपुर पहुंचने की उम्मीद है। जैसे ही यह आता है, उसे लगाकर चार्ज किए जाने के बाद सभी इलाकों की बिजली पहले की तरह सामान्य कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed