{"_id":"62f3ef700196f178333f0932","slug":"transfer-police-1-gonda-news-lko643529067","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट की सुरक्षा बढ़ी, 26 पुलिसकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट की सुरक्षा बढ़ी, 26 पुलिसकर्मी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने एक दरोगा समेत 66 पुलिसकर्मियों की तैनाती में फेरबदल किया है। पुलिस कप्तान ने सिर्फ अदालत की सुरक्षा में एक दरोगा समेत 26 पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया है। अदालत की क्यूआरटी (क्विक रिस्पांश टीम) में पुलिसकर्मियों की बढ़ोत्तरी करते हुए अदालत की सुरक्षा को मजबूती दी है।
माना जा रहा है कि अदालत से एक बंदी के फरार होने के बाद परिसर में दुष्कर्म के आरोपी दरोगा की पिटाई के मद्देनजर पुलिस कप्तान ने अदालत की सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के इरादे से तैनाती की है। पुलिस अधीक्षक ने थाना नवाबगंज के उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव समेत आठ पुलिस कर्मियों को अदालत की सुरक्षा में लगी क्यूआरटी में तैनाती दी है। 18 पुलिसकर्मियों को अदालत की सुरक्षा में व्यवस्था में नियुक्त किया है। पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों व पुलिस लाइन से 15 पुलिसकर्मियों की अभियोजन शाखा में तैनाती की है। एसपी ने 25 पुलिसकर्मियों को विभिन्न थानों व शाखाओं में तैनाती की है।
अदालत की सुरक्षा में बढ़ाए गए पुलिसकर्मी
एसपी ने अदालत की सुरक्षा में लगी क्यूआरटी (क्विक रिस्पांश टीम) पुलिसकर्मियों की बढ़ोत्तरी की है। पुलिस अधीक्षक ने थाना नवाबगंज से उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव, पुलिस लाइन से मुख्य आरक्षी अवधेश सिंह, सुशील कुमार, अखिलेश यादव, कोतवाली देहात से आरक्षी मोहित कनौजिया, थाना इटियाथोक से आरक्षी आदित्य वर्मा, थाना तरबगंज से महिला आरक्षी अनामिका पांडेय व कोतवाली देहात से महिला आरक्षी अल्पना की अदालत की सुरक्षा में लगी क्यूआरटी टीम में तैनाती की है। संवाद