{"_id":"66118a918888d3ed690ad267","slug":"transfer-of-nine-judicial-officers-gonda-news-c-100-1-gon1002-115404-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नौ न्यायिक अफसरों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नौ न्यायिक अफसरों का तबादला
Sat, 06 Apr 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने जिले के नौ न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद तबादला किया है। शुक्रवार को जारी सूची में विभिन्न जिलों में कार्यरत तीन अपर जिला जज व दो न्यायिक अधिकारियों को जिले में तैनाती मिली है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के महानिबंधक राजीव भारती की ओर से जारी स्थानांतरण सूची के मुताबिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज नितिन श्रीवास्तव का अलीगढ़, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश डाॅ. दीनानाथ तृतीय व डाॅ. अनामिका चौहान का वाराणसी, एडीजे चिर कुमारित्वा का गाजियाबाद और पॉक्सो एक्ट के विशेष न्यायाधीश मोहम्मद नियाज अहमद अंसारी का झांसी तबादला किया गया है।
इसी क्रम में यहां सिविल जज सीनियर डिवीजन व स्पेशल जज (एमपी-एमएलए कोर्ट) पद पर तैनात सुषमा को गोरखपुर, अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम नासेहा वसीम व अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (रेलवे) डाॅ. कृष्ण प्रताप सिंह को मऊ और सिविल जज जूनियर डिवीजन रजत शर्मा को इटावा भेजा गया है। वहीं, बुलंदशहर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दानिश हुसैन, बरेली के रामदयाल, अमरोहा के सूर्यप्रकाश सिंह व बिजनौर के सिविल जज सीनियर डिवीजन अभिनव यादव प्रथम व मैनपुरी के अमित सिंह-द्वितीय को गोंडा में तैनाती मिली है।