{"_id":"634c4bdac75a7167c40e02a5","slug":"transfer-gonda-je-gonda-news-lko653183846","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबादले के बावजूद जमे हैं छह अवर अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबादले के बावजूद जमे हैं छह अवर अभियंता
विज्ञापन
गोंडा। मंडल में तैनात छह अवर अभियंता समेत आठ कर्मियों का तबादला जून में विभिन्न जनपदों में किया गया था। मगर तीन माह बाद भी इनको कार्यमुक्त नहीं किया गया है। प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग लखनऊ अब तक चार पत्र भेज चुके हैं। इसके बाद भी लोनिवि. के अफसर गंभीर नहीं हैं। इस कारण तबादलारत अवर अभियंताओं व कर्मियों को कार्यमुक्त नहीं किया जा सका है।
29 व 30 जून को प्रांतीय खंड सिविल में तैनात अवर अभियंता जीवनाथ यादव का तबादला निर्माण खंड दो जनपद मऊ के लिए किया गया। इसी तरह अवर अभियंता सिविल निर्माण खंड दो अमरनाथ सिंह यादव को पीएमजीएसवाई खंड एक सुल्तानपुर, अवर अभियंता सिविल निर्मण खंड दो अनिल कुमार यादव को निर्माण खंड तीन अयोध्या, प्रांतीय खंड में तैनात प्राविधिक जगजीवन राम का 31वां वृत्त सेतु लखनऊ, खंड एक में तैनात राजदेव का तबादला निर्माण खंड दो मऊ, प्रमोद कुमार आचार्य को निर्माण खंड दो से निर्माण खंड अयोध्या व रेखाकार (मानचित्र बनाने वाले) भूप्रकाश श्रीवास्तव का निर्माण खंड दो से प्रांतीय खंड गोंडा तबादला किया गया। वहीं बलरामपुर जनपद में तैनात अवर अभियंता रामशंकर यादव को सेतु अनुश्रवण प्रकोष्ठ लखनऊ में स्थानांतरित किया गया था।
इन आठ अवर अभियंताओं का तबादला हुए तीन माह बीत गए, लेकिन कार्यमुक्त नहीं किया है। प्रमुख अभियंता कार्यालय से पत्राचार के बावजूद के बाद अफसर खामोश हैं। उधर, प्रमुख अभियंता नियोजन लखनऊ अरविंद कुमार जैन ने मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को फिर पत्र भेजा है। उन्होंने कर्मियों को कार्यमुक्त करके रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
जल्द की कार्यमुक्त कराया जाएगा
प्रमुख अभियंता मुख्यालय का निर्देश मिला है। इसके लिए अधिशासी अभियंताओं को पत्र भेजा गया है। जल्द ही स्थानांतरित अवर अभियंताओं व कर्मियों को कार्यमुक्त कराया जाएगा। वीरेंद्र चौधरी, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग, गोंडा