फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Transfer,CDO

विकास को दी धार, नई पहल से बदली पंचायतों की सूरत

Sat, 07 May 2022 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Transfer,CDO
गोंडा। जिले में ढाई साल तक सीडीओ रहे आईएएस शशांक त्रिपाठी का कार्यकाल कई पहल के लिए याद रहेगा। विकास भवन के कायाकल्प के साथ एक हजार से स्कूलों को नया लुक दिया। 421 पंचायतों में सचिवालय का निर्माण हो या फिर नदियों के जीर्णोद्धार का कार्य। मनरेगा से स्थाई रोजागर की योजनाओं पर जोर दिया। हजारों महिलाएं आज भी रोजगार कर रहीं हैं। भ्रष्टाचार के मामलों पर ठोस कार्रवाई करके संदेश भी दिया। सीडीओ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अफसरों की टीम में शामिल हो गए हैं, उन्हें विशेष सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है। वह सोमवार को लखनऊ में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

चार जनवरी 2020 को जिले में पहली बार सीडीओ पद नियुक्त हुए आईएएस अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने उसी समय कटरा ब्लॉक में रात को छापा डाला। इससे पूरे जिले में खलबली मच गई, दो दर्जन से अधिक प्रधानों ने इस्तीफा देने की पेशकश कर दी। मामला निपटा, इसके बाद विकास के कार्य शुरू पर जोर देना शुरू किया। व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए उनके पहले सीडीओ आशीष कुमार के प्रयासों को आगे बढ़ाने के साथ ही कई नई पहल की।
विज्ञापन

मनरेगा को पंचायत की निधि से जोड़ा और सरकार से बिना अतिरिक्त बजट लिए तालाबों का जीर्णोद्धार, पंचायत सचिवालयों का निर्माण, स्कूल भवनों को कायाकल्प, पंचायतों में आवासों के निर्माण हुए। इसी दौरान कोरोना संकट में लॉकडाउन के दौरान बाहर से करीब 33 हजार श्रमिक जिले में आए, उन्हें गावों में ही रोजगार देने का खाका खींचा। मनवर नदी के जीर्णोद्वार अभियान से श्रमिकों को रोजगार देने के साथ ही नदी को नया रूप मिला। साथ ही पंचायतों में मनरेगा से गरीबों को जोड़कर उन्हें बकरी शेड़, सुअर बाड़ा, कुक्कुड शेड़, पशु शेड़ दी। अब वह स्थाई रूप से रोजगार कर रहे हैं। वहीं समूहों को मनरेगा से मदद दिलाकर नर्सरी योजना, पशुपालन योजना से जोड़ा। जिससे महिलाएं कमाई कर रही हैं। नौ सौ से अधिक सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराकर समूहों को मानदेय पर संचालन पर जिम्मेदारी दी। जिससे वह भी कमाई कर रही हैं। इससे गरीबी उन्मूलन को रफ्तार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed