फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Trains will start running from platform four, five and six by the end of the year

साल के अंत तक प्लेटफार्म चार, पांच व छह से दौड़ने लगेंगी ट्रेनें

Wed, 28 Oct 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Trains will start running from platform four, five and six by the end of the year
गोंडा रेलवे स्टेशन पर बनकर तैयार प्लेटफार्म संख्या चार व पांच। - फोटो : GONDA
गोंडा। लखनऊ मंडल का आदर्श रेलवे स्टेशन गोंडा में अब ट्रेनों के आवागमन व ठहराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। अभी तक केवल तीन प्लेटफार्मों पर ट्रेनों का ठहराव होता था लेकिन अब तीन और प्लेटफार्म बनकर तैयार हो गए हैं। अब चार, पांच व छह नंबर प्लेटफार्म से ट्रेनों का आवागमन हो सकेगा और आउटर पर ट्रेनों को जगह खाली होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन ने वर्ष 2018-2019 में करीब 96 लाख की लागत से रेलवे यार्ड में स्थित गोंडा और बहराइच ट्रेनों के आवागमन के लिए 4, 5 व 6 नंबर के नए प्लेटफार्म बनाये जा रहे थे। जो अब बनकर तैयार हो गए हैं। इस प्लेटफार्म की लाइनों पर बहराइच व बलरामपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों का लिंक न होने से इन प्लेटफार्मों पर ट्रेनें नहीं आ-जा सकती थीं। जिस कारण से बहराइच व बलरामपुर से आने-जाने वाली ट्रेनें सीधे लखनऊ व गोरखपुर आदि महानगरों के लिए नहीं आ-जा सकती थीं। इस कारण करीब 96 लाख की लागत से बने नवनिर्मित प्लेटफार्म पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री के सख्त निर्देश पर रेलवे उक्त लाइनों को लखनऊ व गोररखपुर सहित महानगरों से सीधे जोड़ने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताया गया कि वर्ष 2020 के अंत तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। जिससे जनपद बलरामपुर के 22 लाख तथा बहराइच के 35 लाख लोग अपने-अपने जिले से गोंडा होकर सीधे लखनऊ, गोरखपुर कानपुर, अनवरगंज, दिल्ली, मुंबई, जम्मू व वाराणसी आदि जगहों के लिए यात्रा कर सकेंगे। नवनिर्मित प्लेटफार्मों पर भी चहल-पहल शुरू हो जाएगी। साथ ही इन प्लेटफार्म पर दुकानें, स्टाल, ठेलों का लगना शुरू हो जाएगा जिससे हजारों लोगों को रोजगार मिल जाएगा। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक डॉ. मोनिका अग्निहोत्री ने बताया कि बहराइच व बलरामपुर रेल लाइनों को लिंक करने का काम बहुत तेजी से करवाया जा रहा है। उम्मीद है कि दिसंबर 2020 तक प्लेटफार्म नं. चार, पांच व छह से ट्रेनों का आवागमन चालू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed