फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Trains will run on new timetable from todayTrains will run on new timetable from today

Gonda News: आज से नई समय सारिणी से चलेंगी ट्रेनें

Sat, 30 Sep 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 30 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Trains will run on new timetable from todayTrains will run on new timetable from today
गोंडा। रेलवे लाइनों के विद्युतीकरण व दोहरीकरण होने के पश्चात पूर्वोत्तर रेलवे की 110 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। इसमें गोंडा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 24 ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान के समय में पांच से 15 मिनट तक का परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

नई समय सारिणी एक अक्तूबर से लागू हो जाएगी। नई समय सारिणी के अनुसार गोमती नगर से छपरा कचहरी एक्सप्रेस, ग्वालियर से बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन, लोकमान्य तिलक से गोरखपुर एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, आम्रपाली एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, पनवेल एक्सप्रेस, बरौनी से लखनऊ एक्सप्रेस, गोरखपुर से ओखा एक्सप्रेस, गोंडा से गोरखपुर एक्सप्रेस और बहराइच से वाया गोंडा होकर वाराणसी के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय में बदलाव हुआ है।
विज्ञापन

गोंडा से बहराइच के बीच चलने वाली डेमू, गोरखपुर से बहराइच तक चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन, कृषक एक्सप्रेस, नकहा जंगल एक्सप्रेस, ऐशबाग से वाया बलरामपुर होकर गोरखपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी तथा गोरखपुर से वाया बस्ती होकर लखनऊ के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के समय में बदलाव हुआ है। इसके साथ ही मनकापुर से अयोध्या कैंट के बीच चलने वाली ट्रेनों के समय में भी बदलाव हुआ है। यह जानकारी लखनऊ डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed