फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Train,rail,electic

जल्द पूरा होगा रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण कार्य, 65 लाख लोगों का आसान होगा सफर

Sun, 03 Apr 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Train,rail,electic
फोटो-2-गोंडा में सुभागपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा । पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन बहुत जल्द बलरामपुर और गोंडा जनपदवासियों के लिए एक बड़ा तोहफा देने जा रहा है। जिसके तहत 120 करोड़ की लागत से शोहरतगढ़ वाया बढ़नी से बलरामपुर होते हुए सुभागपुर रेलवे स्टेशन तक रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। जिससे इन दोनों जनपदों के 65 लाख लोगों को विद्युत ट्रेन से सफर करने की सुविधा मिलेगी। साथ ही लाखों लोगों को कम समय में अधिक दूरी की यात्रा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने दो वर्ष पूर्व गोंडा से लूप लाइन बलरामपुर होते हुए गोरखपुर तक रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण का कार्य आरंभ किया था। जिसे तीन खंड में बांटकर इस रेलवे रूट का विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें पहला खंड गोंडा से सुभागपुर रेलवे स्टेशन के बीच करीब 10 किलोमीटर रेलखंड का विद्युतीकरण का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। इसके बाद दूसरा खंड गोरखपुर से बृजमनगंज होते हुए नकहा जंगल रेलवे स्टेशन तक विद्युतीकरण का कार्य अभी हाल में 28 मार्च को पूरा कर लिया गया है। अब तीसरा खंड शोहरतगढ़ से वाया बढ़नी होकर बलरामपुर बाकी बचा है।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ वाया बढ़नी, बलरामपुर होते हुए सुभागपुर रेलवे स्टेशन के बीच करीब 120 किलोमीटर रेलवे ट्रैक को 120 करोड़ की लागत से विद्युतीकृत कराया जा रहा है। इसका कार्य सितंबर माह तक पूरा कर लिया जाएगा। यह कार्य पूरा होते ही गोंडा व बलरामपुर जनपद के करीब 65 लाख लोगों को सीधे तौर से इलेक्ट्रिक ट्रेन की सुविधा मिल जाएगी। इससे लोग कम समय में अधिक दूरी की यात्रा का लुफ्त उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के उप मुख्य विद्युत अभियंता एमएम मिश्रा ने कहा कि आनंद नगर वाया बढ़नी होकर सुभागपुर के बीच आगामी माह सितंबर तक विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया इसके बाद इलेक्ट्रिक ट्रेनों का आवागमन भी शुरू कर दिया जाएगा। इस रेल खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने से लाखों यात्रियों को सीधे तौर से लाभ मिलेगा और सुरक्षित यात्रा व कम समय में अधिक दूरी के सफर का भी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed